Rajasthan Anuprati Free Coaching Scheme: मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत राजस्थान सरकार वंचित वर्ग के मेधावी छात्रों को UPSC, NEET, JEE, REET जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग सुविधा प्रदान करती है.
1/7
राजस्थान के छात्रों के लिए सुनहरा मौका
राजस्थान छात्रों के भविष्य को सही मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण कोचिंग संवार सकती है. ऐसे में राजस्थान सरकार की एक खास योजना “मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना” छात्रों के लिए वरदान साबित हो रही है.
2/7
क्या है मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना?
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य वंचित वर्गों के मेधावी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराना है. इससे वे छात्र भी अच्छी कोचिंग ले सकें, जो आर्थिक स्थिति के कारण पिछड़ जाते हैं.
3/7
किन छात्रों को मिलेगा लाभ?
यह योजना अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अति पिछड़ा वर्ग (MBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के विद्यार्थियों के लिए है. केवल राजस्थान के स्थायी निवासी छात्र ही इसके लिए पात्र हैं. इसके अलावा, चयन मेरिट आधार पर होता है यानी उन्हीं कोचिंग सीटों पर प्रवेश मिलेगा जो अच्छे अंक लाते हैं.
4/7
योजना का मुख्य उद्देश्य
इस योजना का उद्देश्य समाज के वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को भी शिक्षा में समान अवसर प्रदान करना है. इसका मकसद मेधावी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाना और सरकारी नौकरियों के लिए तैयार करना है. इसके जरिए सरकार सामाजिक न्याय और समावेशी शिक्षा को बढ़ावा दे रही है.
5/7
किन परीक्षाओं की मिलेगी कोचिंग?
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के अंतर्गत छात्रों को UPSC, RPSC, SSC, REET, IIT-JEE, NEET, CLAT, NDA, बैंकिंग, रेलवे जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग दी जाती है. यह कोचिंग राज्य सरकार द्वारा चयनित प्रतिष्ठित संस्थानों में कराई जाती है.
6/7
क्या हैं योजना के प्रमुख लाभ?
इस योजना के तहत छात्रों को फीस देने की जरूरत नहीं होती है. पूरी कोचिंग लागत राज्य सरकार उठाती है. इससे छात्रों को बिना आर्थिक चिंता के सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने का मौका मिलता है. उन्हें गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन, मॉक टेस्ट, स्टडी मटेरियल और अभ्यास सुविधाएं भी मिलती है.
7/7
योजना कैसे बदल रही है छात्रों की किस्मत?
इस योजना की बदौलत अब तक हजारों छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित हो चुके हैं. इसका सीधा असर राजस्थान के ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है. जहां पहले संसाधनों की कमी थी, अब वहीं से मेधावी छात्र ऊंचाइयों को छू रहे हैं.