Rajasthan Hamari Beti Yojana: राजस्थान की होनहार बेटियां अब विदेश में पढ़ाई कर सकेंगी. सरकार पूरी पढ़ाई का खर्च उठाएगी. मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना से यह सुनहरा अवसर मिलेगा.
1/7
मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना की शुरुआत वर्ष 2015-16 में की गई थी. इसका उद्देश्य राज्य की प्रतिभाशाली छात्राओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदान करना है, विशेषकर विदेशों में.
2/7
यह योजना उन छात्राओं के लिए है जो राजकीय विद्यालयों में पढ़ाई करते हुए माध्यमिक (कक्षा 10) की परीक्षा में मेरिट सूची में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करती हैं.
3/7
योजना के अंतर्गत चयनित छात्राओं को कक्षा 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के लिए प्रतिवर्ष अधिकतम एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाती है ताकि छात्राएं बिना किसी आर्थिक रुकावट के अपनी सीनियर सेकेंडरी शिक्षा पूरी कर सकें और विदेश में स्नातक स्तर की पढ़ाई की तैयारी कर सकें.
4/7
इस योजना का सबसे विशेष पक्ष यह है कि चयनित छात्राओं को स्नातक स्तर की शिक्षा (चार वर्षीय) विदेश में प्राप्त करने की सुविधा दी जाती है. इसके लिए राज्य सरकार प्रतिवर्ष अधिकतम 25 लाख रुपये की राशि वहन करती है, जो चार वर्षों में कुल एक करोड़ रुपये तक होती है.
5/7
वर्ष 2017 में जलालपुर की भानुप्रिया शर्मा का चयन इस योजना के तहत हुआ था. उन्होंने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में स्नातक की पढ़ाई की. वर्तमान में भानुप्रिया सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही हैं.
6/7
मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना के अंतर्गत इस वर्ष सीकर जिले की दो होनहार छात्राओं मूंडरू कस्बे की विधि कंवर और पाटन ब्लॉक के रायपुर गांव की संजना कंवर का चयन विदेश में चार वर्षीय स्नातक शिक्षा के लिए हुआ है.
7/7
विधि कंवर ने महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मूंडरू से पढ़ाई करते हुए इस वर्ष 98.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं. इसी तरह संजना कंवर ने रायपुर के राजकीय महात्मा गांधी सीनियर सेकंडरी विद्यालय से 98.50 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी मेधा का परिचय दिया है.