Chittorgarh Temple: आज हम आपको राजस्थान के उस मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां भक्तों को प्रसाद में नोट मिलते हैं और यहां का कपाट साल में 2 बार खुलते हैं.
1/6
Chittorgarh Temple
यह अनोखा मंदिर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में है. बानोडा बालाजी मंदिर परिसर में श्री लक्ष्मी रानी मंदिर है, जिसके कपाट साल में 2 बार खोले जाते हैं. इस दौरान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है.
2/6
Chittorgarh Temple
यहां पर माता के दर्शन और प्रसाद को लेने के लिए लंबी लाइने लगती हैं. बानोडा बालाजी मंदिर में कई सारे मंदिर स्थित हैं, जिसमें एक लक्ष्मी माता का मंदिर भी है.
3/6
Chittorgarh Temple
इस मंदिर में भक्तों को प्रसाद के रूप में एक पैकेट दिया जाता है, जिसके अंदर पंच मेवा, हवन कुंड का भस्म, फूल, नोट और सिक्के होते हैं.
4/6
Chittorgarh Temple
वहीं, इस प्रसाद में किसी भक्त की पोटली यानि पैकेट में 1,2,5,10,20 का सिक्का तो वहीं, किसी के पैकेट में 10, 100, 500 का नोट होता है.
5/6
Chittorgarh Temple
कहा जाता है कि प्रसाद के रूप में मिले इस नोट या सिक्के को घर की तिजोरी में रखना चाहिए. इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है.
6/6
Chittorgarh Temple
ऐसे में मंदिर में प्रसाद लेने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगती हैं. जब मंदिर के कपाच खोले जाते हैं, तो माता रानी को छप्पन भोग लगाए जाते हैं. (ये लेख सामान्य जानकारी और लोगों द्वारा बताई गई कहानियों पर आधारित है, इसकी ज़ी मीडिया पुष्टि नहीं करता है.)