Rajasthan Crime: ब्यावर शहर में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और मंदिर के पुजारी के कमरे को कुंदा लगाकर चोरी के वारदात को अंजाम दिया.
1/7
Rajasthan Crime: राजस्थान के ब्यावर शहर में अजमेर रोड स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला. चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया.
2/7
भीतर प्रवेश करने के बाद मंदिर के पुजारी के कमरे को कुंदा लगाकर बड़े इत्मीनान के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया.अज्ञात चोरों ने मंदिर में भगवान का चांदी की मूर्ति, चांदी का छत्र, अभिषेक करने वाली चांदी की झारी सहित अन्य कीमती सामान चुराकर मौके से फरार हो गए.
3/7
चोरी की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में केद हो गई. सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया तथा अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
4/7
उपाध्यक्ष वीरेंद्र गोधा ने बताया कि अज्ञात चोरों ने ने महज 20 मिनट में ही चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला, जो कि मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. गोधा ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें मंदिर पुजारी ने सुबह करीब साढे़ चार बजे फोन पर दी.
5/7
पुजारी ने बताया कि चोर उन्हें कमरे में बंद कर गए हैं, जिसके बाद मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी मंदिर पहुंचे तथा सिटी थाना पुलिस को मंदिर में हुई चोरी की घटना की सूचना दी.
6/7
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी खंगाले. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है.
7/7
मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष वीरेंद्र गोधा ने मंदिर में हुई चोरी की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है. साथ ही पुलिस प्रशासन से मंदिर में हुई चोरी की घटना का जल्द खुलासा कर अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.