Entertainment News: राजस्थान एक ऐसा राज्य है, जहां की विरासत, संस्कृति से लेकर कलाकार तक पूरी दुनिया में फेमस हैं. एक्टिंग से लेकर मॉडलिंग की दुनिया में राजस्थान के कई चेहरों ने तगड़ा नाम कमाया है. फिर वह चाहे नकुल मेहता, कीकू शारदा, जैस्मिन भसीन, साक्षी तंवर या निम्रत कौर हों. इनमें एक नाम है प्रियंका चाहर चौधरी का, जो कि आजकल टेलीविजन के पर्दे पर राजस्थान का नाम रोशन कर रही हैं.
1/8
priyanka chahar choudhary
टीवी शो उडारिया से घर-घर पहचान बना चुकी प्रियंका चाहर चौधरी के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं कि वह राजस्थान की राजधानी जयपुर से ताल्लुक रखती हैं. फैशन की दुनिया से लेकर टेलीविजन की दुनिया में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी प्रियंका चाहर चौधरी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है.
2/8
priyanka chahar choudhary
प्रियंका चाहर चौधरी न केवल एक्टर हैं बल्कि एंकर भी रह चुकी हैं. प्रियंका चाहर चौधरी की पॉपुलैरिटी आप इस बात से समझ सकते हैं कि वह सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं.
3/8
priyanka chahar choudhary
12 जुलाई 1996 में राजस्थान के जयपुर में जन्मी प्रियंका चाहर चौधरी ने कम समय में एक्टिंग की दुनिया में तगड़ा मुकाम हासिल किया है. वह कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं.
4/8
priyanka chahar choudhary
वैसे तो प्रियंका चाहर चौधरी ने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2018 में टीवी शो गठबंधन से की थी. इससे उन्हें खास पहचान नहीं मिली. असली पॉपुलैरिटी और पहचान उडारिया से मिली.
5/8
priyanka chahar choudhary
प्रियंका ने मॉडलिंग भी की है. सोशल मीडिया पर एक्टिल रहने वाली प्रियंका चाहर चौधरी एक से बढ़कर एक कातिलाना पोस्ट शेयर करके फैंस के दिलों पर छुरियां चलाती रहती हैं. उन्हें खुद को मेंटेन रखना काफी पसंद है.
6/8
priyanka chahar choudhary
कमेंट करने के लिए लोग नजरें गड़ाए बैठे रहते हैं. कई बार वह अंकित गुप्ता संग डेंटिंग को लेकर सुर्खियों मे बनी रहती हैं.
7/8
priyanka chahar choudhary
प्रियंका चाहर चौधरीजैसे ही कोई फोटो या वीडियो पोस्ट करती हैं, वह तुरंत वायरल हो जाता है. उनको इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं.
8/8
priyanka chahar choudhary
16 साल की उम्र में उन्होंने पहला म्यूजिक वीडियो किया था.