Entertainment News: राजस्थान के कोटा में जन्मी जैस्मीन भसीन ने जयपुर से हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट में पढ़ाई की और फिर मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की. जल्द ही वह टीवी की दुनिया में पहुंचीं और दिल से दिल तक, नागिन 4, खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस 14 जैसे शोज़ से घर-घर में मशहूर हो गईं.
1/9
Entertainment News: टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन अपनी मासूमियत भरी मुस्कान और चुलबुले अंदाज से लोगों के दिलों पर राज करती हैं. उनकी खूबसूरती न केवल एक्टिंग बल्कि उनकी सादगी और बेबाक स्वभाव में भी झलकती है.
2/9
जैस्मीन ने छोटे पर्दे पर सीरियल दिल से दिल तक से पहचान बनाई. इसके बाद उन्होंने नागिन 4 में अपनी दमदार एक्टिंग से का दिल जीत लिया. रियलिटी शो बिग बॉस 14 और खतरों के खिलाड़ी में भी उनकी तगड़ी परफॉर्मेंस ने उन्हें और पॉपुलर बना दिया.
3/9
राजस्थान के कोटा शहर में 28 जून 1990 को जन्मी जैस्मीन ने अपनी स्कूली पढ़ाई बिरला स्कूल, पिलानी से पूरी की. इसके बाद उन्होंने जयपुर से हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की.
4/9
करियर की शुरुआत उन्होंने मॉडलिंग से की. विज्ञापनों और फोटोशूट्स के जरिए उन्होंने लोगों का ध्यान खींचा. इसके बाद टीवी सीरियल दिल से दिल तक ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई.
5/9
जैस्मीन की बड़ी-बड़ी आंखें, दमकता चेहरा और क्यूट स्माइल उनकी सबसे बड़ी पहचान हैं. कैमरे के सामने उनकी नैचुरल ब्यूटी और कॉन्फिडेंस उन्हें और भी अट्रैक्टिव बना देते हैं.
6/9
जैस्मीन का स्टाइल स्टेटमेंट भी बेहद खास है. चाहे ट्रेडिशनल आउटफिट हो या वेस्टर्न लुक, वह हर अंदाज़ में बेमिसाल लगती हैं. सोशल मीडिया पर उनके फोटोशूट्स और रील्स अक्सर ट्रेंड करते हैं.
7/9
अपनी प्यारी पर्सनैलिटी और क्यूट नेचर के चलते जैस्मीन सिर्फ टीवी की स्टार नहीं, बल्कि अपने फैंस के लिए एक इंस्पिरेशन भी बन चुकी हैं.
8/9
पढ़ाई से लेकर पर्दे तक का सफर जैस्मीन के लिए आसान नहीं रहा लेकिन उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें शोहरत की बुलंदियों तक पहुंचाया.
9/9
जैस्मिन भसीन को इंस्टाग्राम पर 8.6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.