Rajasthani Churma Laddu : चूरमा लड्डू राजस्थान का एक पारंपरिक और बेहद स्वादिष्ट व्यंजन है. यह अक्सर दाल-बाटी के साथ खाया जाता है, लेकिन इसे किसी भी खास मौके पर या मिठाई के रूप में भी बनाया जाता है. इसे बनाना आसान है और इसका स्वाद सभी को बहुत पसंद आता है.
1/7
Churma Laddu
अगर आप भी खाने पीने के शौकीन हैं तो राजस्थान की ये टेस्टी मिठाई एक बार जरूर चखें, जिसे बेहद कम चीजों में आसानी से बनाया जाता है. आइए जानते हैं इस स्वादिष्ट मिठाई के बारे में-
2/7
Churma Laddu
इसे बनाने के लिए घी, गेहूं का मोटा आटा 2 कप, गुड़ या चीनी 1 कप (स्वाद के अनुसार), इलायची पाउडर 1 चम्मच, बादाम और काजू 1/4 कप (बारीक कटे हुए) आदि का प्रयोग किया जाता है.
3/7
Churma Laddu
सबसे पहले, एक बड़े बर्तन में गेहूं का मोटा आटा लें. इसमें आधा कप घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब थोड़े-थोड़े गुनगुने पानी की मदद से कड़ा आटा गूंथ लें. गूंथे हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयां तोड़ें और उन्हें मुट्ठी का आकार दें. ध्यान रखें कि ये मुट्ठी बहुत मोटी न हों.
4/7
Churma Laddu
अब एक कड़ाही में बचा हुआ घी गरम करें. घी गरम होने पर आंच धीमी कर दें और इन मुट्ठियों को सुनहरा तली हुई मुट्ठी को बाहर निकालकर ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद, इन्हें छोटे टुकड़ों में तोड़ लें और मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें.
5/7
Churma Laddu
एक पैन में थोड़ा सा घी गरम करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ या पिसी हुई चीनी डालकर पिघला लें. गुड़ को ज्यादा न पकाएं, बस पिघला लें.अब इस पिघले हुए गुड़ या चीनी को तुरंत पीसे हुए चूरमा में डालें. इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे भी मिला दें.
6/7
Churma Laddu
मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं. जब मिश्रण थोड़ा गरम रहे, तो अपने हाथ पर थोड़ा घी लगाकर उसके छोटे-छोटे लड्डू बना लें.आप चाहें तो लड्डू के ऊपर एक-एक काजू लगाकर सजा सकते हैं.
7/7
Churma Laddu
लड्डू को पूरी तरह ठंडा होने दें, फिर इन्हें एक एयर-टाइट कंटेनर में भरकर रखें. ये लड्डू कई दिनों तक खराब नहीं होते.