Rajasthani Dish: राजस्थान अपने जायकेदार और अनोखे व्यंजनों के लिए जाना जाता है, और इन्हीं में से एक है केर सांगरी की सब्जी. यह सिर्फ एक सब्जी नहीं, बल्कि मरुभूमि का एक अनूठा उपहार भी है.
1/8
Ker Sangri Sabzi
यह खाने में बेहद लाजवाब होती है. केर की थोड़ी खट्टी और सांगरी की कुरकुरी बनावट, जब पारंपरिक मसालों जैसे अजवाइन, जीरा, हल्दी और लाल मिर्च के साथ मिलती है, तो एक बेहद चटपटा और अनोखा स्वाद तैयार होता है जो स्थानीय लोगों को बहुत पसंद आता है.
2/8
Ker Sangri Sabzi
राजस्थान की पारंपरिक सब्जियों में केर सांगरी का एक विशेष स्थान है, जिसे रेगिस्तान का अनमोल तोहफा माना जाता है। यह खेजड़ी के पेड़ और स्थानीय झाड़ियों पर पाई जाती है, और यह राजस्थान के सूखे मौसम में आसानी से पनपती है.
3/8
Ker Sangri Sabzi
अक्सर इसकी कीमत काजू और बादाम से भी ज्यादा होती है, जिस वजह से यह खास आयोजनों और उत्सवों का हिस्सा बनती है. अपनी लाजवाब चटपटे स्वाद और सेहतमंद गुणों के कारण यह स्थानीय लोगों को बेहद पसंद आती है.
4/8
Ker Sangri Sabzi
केर सांगरी की सब्जी बनाना एक पारंपरिक कला है, जिसके लिए इन सरल तरीकों का पालन किया जा सकता है, आइए जानते हैं इस टेस्टी सब्जी के बारे में.
5/8
Ker Sangri Sabzi
इसे बनाने के लिए एक कप केर, एक कप सांगरी, दो बड़े चम्मच तेल या घी, एक चम्मच जीरा, आधा चम्मच अजवाइन, एक चुटकी हींग, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर, नमक स्वादानुसार, पानी आदि.
6/8
Ker Sangri Sabzi
सबसे पहले, केर और सांगरी को अच्छी तरह साफ करके रात भर के लिए पानी में भिगो दें. इससे वे नरम हो जाएंगे. अगले दिन, भीगी हुई केर और सांगरी को नमक डालकर अच्छी तरह उबाल लें. जब वे मुलायम हो जाएं, तो पानी निकालकर उन्हें अलग रख दें.
7/8
Ker Sangri Sabzi
एक कड़ाही में तेल या घी गरम करें. इसमें जीरा, अजवाइन और हींग डालकर सुनहरा होने तक भूनें.अब उबली हुई केर और सांगरी को कड़ाही में डालें. इसे अच्छी तरह मिलाएं और फिर हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
8/8
Ker Sangri Sabzi
सब्जी को धीमी आंच पर कुछ मिनट तक पकाएं, ताकि सभी मसाले अच्छी तरह मिल जाएं. आपकी स्वादिष्ट और पारंपरिक केर सांगरी की सब्जी तैयार है. इसे रोटी, पराठा या बाटी के साथ गरमा-गरम परोसें.