Rajasthani food: राजस्थान भारत का एस ऐसा राज्य है जो आपनी शाही संस्कृति,रंग-बिरंगे पहनावे और खान-पान के लिए दुनियाभर में मशहूर है.अगर आप भी खाने पीने के शौकीन हैं तो राजस्थान की ये टेस्टी डिश एक बार जरूर ट्राई करें, जो आपकी यात्रा को बेहतरीन बना देगें…
1/9
Rajasthani food
राजस्थान अपने शाही किलों और रंगीन संस्कृति के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है. यहां का खाना अपनी तीखी मिर्च, घी और मसालों के समृद्ध स्वाद के लिए मशहूर है.
2/9
मिर्ची वड़ा
जोधपुर का यह मशहूर स्ट्रीट फूड है. इसमें बड़ी हरी मिर्च को मसालेदार आलू के मिश्रण से भरकर बेसन के घोल में लपेटकर तला जाता है. इसे अक्सर हरी चटनी के साथ परोसा जाता है.
3/9
दाल बाटी चूरमा
यह राजस्थान का सबसे मशहूर और पारंपरिक व्यंजन है. इसमें मसालेदार पंचकुटी दाल, घी में डूबी हुई गोल बाटी और मीठा चूरमा होता है. यह एक संपूर्ण राजस्थानी थाली मानी जाती है.
4/9
गट्टे की सब्जी
यह एक अनोखी सब्जी है, जो बेसन से बने गट्टों से तैयार की जाती है. इन गट्टों को दही और मसालों से बनी ग्रेवी में पकाया जाता है. रेगिस्तानी इलाकों में ताजी सब्जियों की कमी के कारण यह व्यंजन काफी लोकप्रिय हुआ.
5/9
घेवर
यह राजस्थान की सबसे प्रसिद्ध मिठाइयों में से एक है, जिसे खासतौर पर तीज और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर बनाया जाता है. यह मैदे से बनी जालीदार मिठाई है, जिसे चाशनी में डुबोकर मलाई या ड्राई फ्रूट्स से सजाया जाता है.
6/9
मीठी कचौरी
यह जोधपुर की एक और मीठी कचौरी है, जिसमें खोया और सूखे मेवे भरे जाते हैं. इसे चाशनी में डुबोकर परोसा जाता है, जिससे यह बहुत ही स्वादिष्ट लगती है.
7/9
केर सांगरी
यह राजस्थान का एक और पारंपरिक व्यंजन है. यह केर (एक प्रकार का बेरी) और सांगरी (सूखे बीन्स) को मिलाकर बनाया जाता है. यह स्वादिष्ट सब्जी कम पानी में भी तैयार हो जाती है.
8/9
प्याज की कचौरी
यह एक लोकप्रिय नाश्ता है, जो मसालेदार प्याज और मसालों से भरी हुई होती है. इसे कुरकुरा होने तक तला जाता है और अक्सर इमली की चटनी के साथ खाया जाता है.
9/9
व्यंजनों का स्वाद
अगर आप राजस्थान घूमने जा रहे हैं, तो इन व्यंजनों का स्वाद लेना न भूलें. जो आपकी यात्रा को बेहतरीन बना देगें.