Rajasthani Famous food: राजमा पुलाव एक आसान वन-पॉट डिश है, जो झटपट बनने वाले व्यंजनों के साथ-साथ लंच बॉक्स के लिए भी एकदम सही है. आज हम आपको राजस्थानी पुलाव राजमा बनाने की विधि बताएंगे.
1/8
Rajasthani Famous food
राजमा पुलाव एक आसान वन-पॉट डिश है, जो झटपट बनने वाले व्यंजनों के साथ-साथ लंच बॉक्स के लिए भी एकदम सही है. आज हम आपको राजस्थानी पुलाव राजमा बनाने की विधि बताएंगे.
2/8
Rajasthani Famous food
राजमा पुलाव बनाने के लिए ½ कप लाल राजमा, 1 कप बासमती चावल, 1 हरी मिर्च,1 या ½ चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, 1 प्याज, 1 टमाटर, 12 पुदीने के पत्ते, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर की जरूरत पड़ेगी.
3/8
Rajasthani Famous food
½ छोटा चम्मच कसूरी मेथी, 1 चम्मच नींबू का रस, नमक, 2 बड़े चम्मच घी /तेल, 1 इंच दालचीनी, 1 लौंग, 1 इलायची, 1 छोटा चम्मच जीरा या शाही जीरा की आवश्यकता होगी.
4/8
Rajasthani Famous food
राजमा को रात भर भिगोएं, अगले दिन पानी निथार लें. इसके बाद डेढ़ कप पानी डालें और मध्यम आंच पर चार सीटी आने तक या नरम होने तक पकाएं. इसके बाद एक छोटे प्रेशर कुकर में घी डाल दें.
5/8
Rajasthani Famous food
अब तड़का लगाने के लिए दी गई सामग्री के साथ तड़का लगाएं. इसमें कटी हुई हरी मिर्च और कटा हुआ प्याज डालें और एक मिनट तक चलाते हुए भून लें. इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दें. खुशबू आने तक इसे भून लें.
6/8
Rajasthani Famous food
अब इसमें बारीक कटा हुआ टमाटर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी, मसाला पाउडर डालें और टमाटर के नरम होने तक भून लें. इसके बाद इसमें पका हुआ राजमा और पुदीने के पत्ते डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
7/8
Rajasthani Famous food
अब इसमें डेढ़ कप पानी डालें. भीगे हुए चावल, नींबू का रस और आवश्यकतानुसार नमक इसमें डाल दें. अब इसे अच्छी तरह से मिलाएं. अब इसके बाद उबाल आने दें और ढक्कन बंद कर दें.
8/8
Rajasthani Famous food
मध्यम आंच पर दो सीटी लगाएं. जब प्रेशर अपने आप निकल जाए, तो पुलाव को फुलाए. अब आपका राजमा पुलाव बनकर तैयार है. अब पापड़, रायता और अचार के साथ गरमागरम इसे परोसें.