Rajasthan famous food: मालपुआ राजस्थान की एक खास मिठाई है, जिसको मावे के साथ बनाया जाता है. यह राजस्थान की खास मिठाई है. जानिए इसकी रेसिपी.
1/5
Rajasthan famous food
मालपुआ बनाने के लिए मैदा, दूध और मावा मिलाकर तैयार किया जाता है. फिर घी में डीप फ्राई करके मीठी चाशनी में डुबोया जाता है. यह आमतौर पर त्यौहारों और खास मौकों पर बनाया जाता है.
2/5
Rajasthan famous food
सबसे पहले गुनगुने दूध में मावा को अच्छी तरह फेंटें. फिर मैदा डालकर चिकना घोल बना लें. ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न ज्यादा पतला.
3/5
Rajasthan famous food
इसके बाद एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर उबालें और 2-4 मिनट तक पकाकर एक तार की पतली चाशनी तैयार कर लें. इसमें केसर और इलायची पाउडर मिला दें.
4/5
Rajasthan famous food
फिर चौड़े तले की कड़ाही में घी गरम करें. एक चम्मच घोल डालकर धीमी आंच पर सेकें. दोनों तरफ से हल्का भूरा होने पर पलटें और फिर घी से निकाल लें.
5/5
Rajasthan famous food
इसके बाद तैयार मालपुओं को चाशनी में 5 मिनट तक डुबोकर रखें. फिर निकालकर, ऊपर से बारीक कटे पिस्ता डालकर गरमागरम या ठंडा परोसें.