Rajasthani Recipes: राजस्थान में ग्वार फली की सब्जी बनाने के कई तरीके हैं लेकिन सबसे खास है अंगारे के छोंक से तैयार होने वाली सब्जी. आइए जानते हैं इसी ग्वार फली की सब्जी की आसान रेसिपी.
1/7
गर्म पानी से करें साफ
इसके लिए सबसे पहले आपको ग्वार की फली को अच्छी तरीके से साफ कर लेना है, गर्मी पानी के इस्तेमाल से ये बिल्कुल साफ हो जाती है.
2/7
फली को लंबा कांटे
अब ग्वार फली को लंबा लंबा काट लेते हैं, ग्वार फली मुलायम है तो दोनों हिस्सों को काटने की जरूरत नहीं है, वरना दोनों तरफ से काट लें. अब एक कढ़ाई में पानी भरकर इस कटी ग्वार फली को उसमें डालें, और थोड़ा उबलने दे, ढक कर भी रख सकते हैं.
3/7
मुलायम होने पर गैस बंद कर दें
10 मिनट के बाद ढक्कर हटाकर देखे ग्वार फली मुलायम हो गयी होगी. अब गैस को बंद कर लें. ग्वार फली को निकाल लें.
4/7
मसाले
अब हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च और साबुत धनिया पाउडर को पीस लेते हैं. इस मसाले को सब्जी में हाथ या चम्मच की मदद से मिला देते हैं.
5/7
असली स्वाद का ट्विस्ट
अब जिस बर्तन में ग्वार फली में मसाला मिलाया था. उसी में एक कटोरी में एक अंगारा रख देते हैं. इस अंगारे पर एक चम्मच देसी घी डाल देते हैं.
6/7
इस बात का रखें ध्यान
देसी घी डालते ही सफेद धुआं निकलता है, ऐसे में तुरंत सब्जी के बर्तन को ढक देना है, जब तक धुआं निकल रहा है बर्तन ढका रहेगा.
7/7
तैयार है ग्वार फली की सब्जी
तो ऐसे बनती है बिना तेल की ग्वार फली की अंगारे की छोंक वाली सेहतमंद सब्जी, जिसे आप गर्मा गर्म पराठे के साथ खा सकते हैं.