Rajasthan famous food: राजस्थानी खाना देशभर में काफी पसंद किया जाता है. ऐसे में आज हम आपको प्याज और शिमला मिर्च की सब्जी की रेसिपी बताने जा रहे हैं.
1/5
Rajasthan famous food
मारवाड़ी प्याज और शिमला मिर्च की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप दोनों चीजों को अच्छे से धोकर लंबे-लंबे टुकड़ों में काट लें.
2/5
Rajasthan famous food
इसके बाद कढ़ाई में तेल डालें और गर्म करके उसमें हींग, जीरा और लहसुन डालें. फिर इसमें बारीक कटा हुआ प्याज और शिमला मिर्च डालकर अच्छे से मिला दें.
3/5
Rajasthan famous food
फिर सब्जी में हल्दी, नमक, लाल मर्च, धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. इन सब चीजों को पकने के बाद इसमें मलाई डालें. इसके बाद सभी चीजों को पकने के लिए ढक्कर छोड़ दें.
4/5
Rajasthan famous food
अगर आप थोड़ा ग्रेवी पसंद करते हैं तो बारीक कटे टमाटर डालें और 2 मिनट ढककर पकाएं. सब्जी पकने के बाद आखिर में गरम मसाला डालें और अच्छे से मिलाएं.
5/5
Rajasthan famous food
इसके बाद ऊपर से हरा धनिया छिड़कें और गर्मागर्म परोसें. इसको आप फुल्का, पराठा या दाल-चावल के साथ परोसें. अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ा पनीर डालकर इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं.