जयपुर का ये खास गणेश मंदिर, जहां नए वाहनों की पूजा करने से वे नहीं होते दुर्घटना का शिकार!

Jaipur Ganesh Mandir : राजस्थान के जयपुर शहर के बिल्कुल बीचो-बीच स्थित मोती डूंगरी गणेश का एक बहुत ही फेमस मंदिर  है. गणेशजी का यह अनोखा मंदिर यहां के पूजनीय धार्मिक स्थलों में से एक है, जो न केवल अपनी अनूठी गणेश प्रतिमा के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां की विशेष मान्यताएं भी इसे खास बनाती हैं.

1/8

Jaipur Ganesh Mandir

Jaipur Ganesh Mandir1/8
यह मंदिर जयपुर के बीचो-बीच में, मोती डूंगरी पहाड़ी की तलहटी में स्थित है, यहां भगवान गणेश की एक अत्यंत दुर्लभ और प्राचीन प्रतिमा है, जिनकी सूंड दाहिनी ओर मुड़ी हुई है. ऐसी प्रतिमाएं बहुत शुभ मानी जाती हैं और ये भक्तों के आस्था का केन्द्र बनी हैं.
2/8

हर बुधवार लगता है मेला

हर बुधवार लगता है मेला2/8
बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है जिस वजह से प्रत्येक बुधवार को यहां एक बड़ा और जीवंत मेला लगता है, जहां हजारों भक्त गणेश जी के दर्शन और अपनी मनोकामनाएं पूरी करने आते हैं.