Khatu Shyamji: श्याम बाबा को 'कलियुग का देवता' और 'हार का सहारा' क्यों कहा जाता है, इसका राज उनकी अद्भुत कथा और भक्तों की अटूट आस्था में छिपा है. मंदिर केवल एक तीर्थस्थल नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों के लिए एक ऐसा केंद्र है, जहां उन्हें अपने जीवन के हर मुश्किल पड़ाव में एक मजबूत सहारा मिलता है.
1/8
Khatu Shyamji
श्याम खाटू मंदिर राजस्थान के सीकर जिले में स्थेत एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है. जहां पर देश से ही नहीं विदेशों से भी लोग बाबा के दर्शन करने आते हैं. बाबा श्याम खाटू को महिमा की वजह से हारों का सहारा कहा जाता है. आइए जानते हैं इस मशहूर मंदिर के बारे में-
2/8
Khatu Shyamji
श्याम बाबा का वास्तविक नाम बर्बरीक था, जो महाभारत के वीर घटोत्कच के पुत्र थे. उनके पास इतनी शक्ति थी कि वे अकेले ही महाभारत का युद्ध समाप्त कर सकते थे. लेकिन धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने भगवान कृष्ण के कहने पर अपना शीश दान कर दिया.
3/8
Khatu Shyamji
बर्बरीक के इस महान बलिदान से प्रसन्न होकर कृष्ण ने उन्हें आशीर्वाद दिया कि वे कलियुग में उनके ही नाम 'श्याम' से पूजे जाएंगे और जो भी सच्चे मन से उनकी शरण में आएगा, उसे वे कभी निराश नहीं होने देंगे. इसी कारण उन्हें 'शीश का दानी' कहा जाता है.
4/8
Khatu Shyamji
श्याम बाबा को 'हारे का सहारा' इसलिए कहा जाता है क्योंकि भक्तों का दृढ़ विश्वास है कि जब जीवन में सारे रास्ते बंद हो जाएं, कोई उम्मीद न बचे, और हर तरफ से हार का सामना करना पड़े, तब श्याम बाबा ही एकमात्र सहारा होते हैं.
5/8
Khatu Shyamji
लाखों भक्त इसी विश्वास के साथ उनके दरबार में पहुंचते हैं कि यहां उनकी हर मनोकामना पूरी होगी और उन्हें हिम्मत मिलेगी. वे जानते हैं कि अगर सब ने उन्हें छोड़ दिया है, तो भी बाबा उनका हाथ कभी नहीं छोड़ेंगे.
6/8
Khatu Shyamji
खाटू श्यामजी मंदिर का वातावरण ही भक्तों को एक अलग तरह का आध्यत्मिक माहौल देता है. यहां होने वाले भजन, कीर्तन और जयकारों में लाखों लोगों की सामूहिक आस्था की ऊर्जा महसूस की जा सकती है.
7/8
Khatu Shyamji
लंबी पैदल यात्रा करके आने वाले भक्तों का समर्पण, पवित्र श्याम कुंड में स्नान कर खुद को शुद्ध करने की रस्म और बाबा के सामने हर सुख-दुख बांटने का भाव, यह सब एक ऐसा माहौल बनाते हैं जहां व्यक्ति को सिर्फ आध्यात्मिक सुकून ही नहीं, बल्कि मन की सच्ची शांति भी मिलती है. यही कारण है कि यह मंदिर सिर्फ़ एक तीर्थस्थल नहीं, बल्कि भक्तों का सबसे बड़ा सहारा है.
8/8
Khatu Shyamji
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.