राजस्थान की ये स्वादिष्ट मिठाई एक बार जरूर चखें, स्वाद में ऐसी कि चाटते रह जाएंगे अंगुलियां..

Rajasthani feni: फेनी राजस्थान की पारंपरिक मिठाइयों  में से एक मशहूर डिश है. जो अपनी महीन, धागे जैसी बनावट और मिठास के लिए प्रसिद्ध है. यह मिठाई अक्सर त्योहारों, विशेषकर श्रावण मास और रक्षा बंधन के दौरान बनाई और खाई जाती है. यह न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि इसे बनाना भी एक कला है.

1/6

Rajasthani feni

Rajasthani feni1/6
फेनी राजस्थान की पारंपरिक पाक-कला की एक मशहूर डिश है, जो सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि राजस्थान की मिठास और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है.
2/6

अनोखी धागेदार

अनोखी धागेदार2/6
फेनी की सबसे विशिष्ट पहचान इसकी बारीक, धागे जैसी या जालीदार बनावट है, जो इसे अन्य मिठाइयों से अलग करती है. यह बहुत ही महीन आटे के तारों से बनती है.