Rajasthani malpua: मालपुआ राजस्थान की एक पारंपरिक मिठाई है, जिसे "मीठा पैनकेक" भी कहा जाता है. यह मिठाई सिर्फ राजस्थान में ही नही बल्कि देश के कई हिस्सों में बडे़ चाव से खाई जाती है. मालपुआ विशेष रूप से त्योहारों और शुभ अवसरों पर बनाया जाता है, और इसका स्वाद रबड़ी के साथ मिलकर और भी बढ़ जाता है.
1/7
Rajasthani malpua
राजस्थान भारत का एक खूबसूरत राज्य है जो न सिर्फ अपनी शाही संस्कृति और पर्यटन स्थलों के लिए बल्कि खान-पान के लिए भी दूर-दूर तक मशहूर है. जैसे- घेवर, टाल-बाटी चूरमा, गट्टे की सब्जी, और मालपुआ आदि. अगर आप भी खाने पीने के शौकीन हैं तो राजस्थान की ये लजीज डिश एक बार जरूर ट्राई करें.
2/7
मीठा पैनकेक
मालपुआ राजस्थान की एक पारंपरिक मिठाई है, जिसे "मीठा पैनकेक" भी कहा जाता है. यह मिठाई सिर्फ राजस्थान में ही नही बल्कि देश के कई हिस्सों में बडे़ चाव से बनाई और खाई जाती है.
3/7
मुख्य सामग्री
यह मुख्य रूप से मैदा (या कभी-कभी सूजी/चावल का आटा), दूध और चीनी के घोल से बनाया जाता है. इसका स्वाद गाढ़ी, मलाईदार रबड़ी के साथ टेस्टी लगता है.
4/7
डीप फ्राई
घोल को गर्म घी या तेल में डीप फ्राई किया जाता है, जिससे यह बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम बनता है.
5/7
गर्म चीनी की चाशनी
तलने के बाद, मालपुए को इलायची और केसर की खुशबू वाली गर्म चीनी की चाशनी में डुबोया जाता है, जिससे यह रसदार और मीठा हो जाता है.
6/7
त्योहारों की मिठाई
मालपुआ भारतीय त्योहारों जैसे होली, दिवाली और करवा चौथ पर विशेष रूप से बनाया जाता है, पुराने समय में यह शाही घरानों का एक प्रिय व्यंजन रहा है और इसे अक्सर दावतों में परोसा जाता था.
7/7
Rajasthani malpua
मालपुआ सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि राजस्थान की समृद्ध पाक कला और सांस्कृतिक विरासत का एक मीठा प्रतीक है.