Pushkar famous dish: राजस्थान की पाक कला अपनी मिठाइयों के लिए खास पहचान रखती है, और इस लिस्ट में मालपुआ-रबड़ी का नाम सबसे ऊपर आता है. यह एक ऐसा मीठा व्यंजन है, जो स्वाद और परंपरा का बेहतरीन मेल है. गरमागरम, कुरकुरा या मुलायम मालपुआ, ऊपर से ठंडी-मीठी रबड़ी की परत—यह कॉम्बिनेशन सिर्फ मुंह में पानी नहीं लाता, बल्कि दिल को भी छू जाता है.
1/8
पुष्कर, राजस्थान का एक पवित्र शहर, अपनी धार्मिक महत्ता के साथ-साथ अपने स्वादिष्ट पकवानों के लिए भी जाना जाता है. सावन के महीने में यहां कई पकवान बनाए जाते हैं, जिनमें से एक है पुष्कर का खास मालपुआ-रबड़ी. जो अपने अनोखे स्वाद के लिए जानी जाती है. इसे आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं.
2/8
यह डिश अक्सर होली, दीपावली, और अन्य विशेष अवसरों व त्योहारों पर बनाई जाती है, जो उत्सव के माहौल को और मीठा बना देती है.
3/8
मालपुआ को मैदा, दूध, और सौंफ़ मिलाकर बनाया जाता है, जिसे घी में तला जाता है. इसकी बनावट कुरकुरी या थोड़ी नरम हो सकती है, जो इसे खास बनाती है.
4/8
रबड़ी को दूध को घंटों तक उबालकर गाढ़ा करके बनाया जाता है, जिससे इसमें मलाईदार और दानेदार texture आता है. इसमें केसर, इलायची और सूखे मेवे भी डाले जाते हैं.
5/8
यह डिश राजस्थान के लगभग हर मिठाई की दुकान, ढाबे और रेस्टोरेंट में मिल जाती है,
6/8
कुछ जगहों पर मालपुए को चाशनी में डुबोया जाता है, जबकि कुछ लोग इसे सीधे रबड़ी के साथ परोसना पसंद करते हैं, जिससे इसमें हल्की मिठास आती है.
7/8
इस डिश का घर पर बना शुद्ध और ताजा स्वाद इतना शानदार होता है कि आप बाहर से हलवाई की मिठाइयां खरीदना भूल जाएंगे.
8/8
वैसे तो मालपुआ देश के कई हिस्सों में बनता है, लेकिन पुष्कर के मालपुए का स्वाद और बनाने का तरीका इसे एक अलग पहचान देता है.