Rajasthan tourism: मानसून में राजस्थान की ये जगहें नहीं घूमें तो क्या घूमा, नजारे देख रह जाएंगे दंग!

Published: Jul 15, 2025, 06:58 PM|Updated: Jul 15, 2025, 06:58 PM

Rajasthan tourism: राजस्थान, जिसे आमतौर पर एक शुष्क और रेतीले प्रदेश के रूप में देखा जाता है, मानसून के दौरान एक बिल्कुल अलग और मनमोहक रूप ले लेता है. बारिश की फुहारें यहां की बंजर धरती को हरा-भरा कर देती हैं, पहाड़ियों से झरने बहने लगते हैं, और पुराने किले-महल धुंध और बादलों से घिरे हुए किसी जादुई दुनिया का हिस्सा लगते हैं.