Rajasthan Gold Silver Rate Today: छोटी दिवाली पर जल्दी से बनवा लो जेवर, धड़ाम से गिर गए सोने-चांदी के भाव, जानें आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर के ताजा रेट

Edited byAnsh Raj
Published: Oct 19, 2025, 06:34 AM|Updated: Oct 19, 2025, 06:34 AM

Rajasthan Gold-Silver Rate Today: छोटी दिवाली मौके पर सोने-चांदी के दामों में फिर से उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. त्योहारी सीजन का असर बाजार पर दिख रहा है, जहां सोने के दामों में बढ़ोतरी जारी है, वहीं चांदी के भावों में हल्की गिरावट आई है. राजस्थान Rajasthan Sone Chandi ka Rate के सराफा बाजारों में नई दरें लागू हो गई हैं. ज्वेलर्स के अनुसार, दिवाली पर खरीदारी जोरों पर है, लोग पूजा के लिए चांदी और परिवार के लिए सोने के गहने खरीद रहे हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बार सोने-चांदी की मांग अधिक रहने की संभावना है, लेकिन आने वाले दिनों में दामों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.