Rajasthan Jail Prahari Admit Card: राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती 2024 के फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं. शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार 18 दिसंबर से होने वाली शारीरिक परीक्षा के लिए home.rajasthan.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. पुरुषों को 25 मिनट और महिलाओं को 35 मिनट में 5 किमी दौड़ पूरी करनी होगी.
1/7
Rajasthan Jail Prahari Physical Admit Card
राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब यह इंतजार खत्म हो चुका है. दरअसल, महानिदेशालय कारागार, राजस्थान जयपुर की ओर से प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं. जिन उम्मीदवारों को फिजिकल परीक्षा के लिए चुना गया है, वे आधिकारिक वेबसाइट home.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. शारीरिक परीक्षा की प्रक्रिया 18 दिसंबर 2025 से शुरू होगी.
2/7
Rajasthan Jail Prahari Physical Admit Card
लिखित परीक्षा में सफल रहे सभी अभ्यर्थियों को अब शारीरिक दक्षता और शारीरिक मापदंड परीक्षा में शामिल होना है. इस चरण के लिए कुल रिक्तियों के मुकाबले दस गुना उम्मीदवारों को बुलाया गया है. यह परीक्षा कारागार प्रशिक्षण संस्थान, अजमेर में आयोजित की जाएगी. फिजिकल टेस्ट में जाने वाले अभ्यर्थी समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें.
3/7
Rajasthan Jail Prahari Physical Admit Card
एडमिट कार्ड निकालने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आसान चरण पूरे करने होंगे. सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट home.rajasthan.gov.in पर जाएं. इसके बाद होम पेज पर दिए गए Jail Department लिंक पर क्लिक करें.
4/7
Rajasthan Jail Prahari Physical Admit Card
इसके बाद आपके सामने विभाग की नई वेबसाइट खुल जाएगी. यहां About Us सेक्शन के ठीक ऊपर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक मिलेगा, जिस पर लिखा होगा—‘महत्वपूर्ण सूचना: प्रहरी सीधी भर्ती परीक्षा-2024 शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मापदण्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु यहाँ क्लिक करें.’ इसी लिंक पर क्लिक करें.
5/7
Rajasthan Jail Prahari Physical Admit Card
लिंक खुलने के बाद अभ्यर्थी को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी. इसके बाद Log in बटन दबाते ही प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा. उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें और परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं.
6/7
Rajasthan Jail Prahari Physical Admit Card
शारीरिक परीक्षा में उम्मीदवारों को दौड़ पूरी करनी होगी. कुल 100 अंकों की इस परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 5 किलोमीटर दौड़ना अनिवार्य है. वहीं महिला उम्मीदवारों को 35 मिनट में 5 किलोमीटर का दौड़ परीक्षण पूरा करना होगा. इस परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर ही अभ्यर्थी को पास माना जाएगा.
7/7
Rajasthan Jail Prahari Physical Admit Card
पीईटी में शामिल होने से पहले सभी उम्मीदवारों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि वे शारीरिक रूप से फिट हैं. इसके लिए पूर्व राजकीय चिकित्सक द्वारा जारी शारीरिक उपयुक्तता का प्रमाण पत्र परीक्षा के समय प्रस्तुत करना अनिवार्य है. यह सर्टिफिकेट साथ होने पर ही उम्मीदवार पीईटी में भाग ले सकेंगे.