Rajasthan Government Project: पचपदरा रिफाइनरी से राजस्थान में रोजगार की बहार, विकास को मिलेगी नई रफ्तार!

Published: Jan 08, 2026, 11:31 AM|Updated: Jan 08, 2026, 11:31 AM

Rajasthan Government Project: राजस्थान की मोस्ट अवेटेड पचपदरा रिफाइनरी के जल्द शुरू होने के संकेत अब साफ रूप से सामने आने लगे हैं. एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) ने रिफाइनरी परिसर में कमीशनिंग गतिविधियां शुरू कर दी हैं. परियोजना के तहत लगाए गए कुल 9 फ्लेयर स्टैक्स में से तीन फ्लेयर सफलतापूर्वक चालू हो चुके हैं, जिसे रिफाइनरी के संचालन के अंतिम चरण में प्रवेश का अहम संकेत माना जा रहा है.