Rajasthan Government Project: राजस्थान के सांचौर में इनलैंड पोर्ट परियोजना के तहत गुजरात के नवलखी पोर्ट से भवातड़ा–कुकड़िया सरहद तक 250 किलोमीटर लंबी कैनाल निर्माण के लिए प्रारंभिक सर्वेक्षण शुरू हो गया है, जिसमें लगभग दस हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी.
1/7
Rajasthan Government Project
राजस्थान के सांचौर में इनलैंड पोर्ट परियोजना के तहत गुजरात के नवलखी पोर्ट से राजस्थान के भवातड़ा-कुकड़िया सरहद तक प्रस्तावित कैनाल निर्माण के लिए प्रारंभिक सर्वेक्षण का काम शुरू कर दिया गया है.
2/7
Rajasthan Government Project
ये कैनाल लगभग 250 किलोमीटर लंबी होगी, जिसका अंतिम बिंदु कुकड़िया होगा. इससे पाली और जालोर जिलों में विकास होने की उम्मीद है. इस कैनाल निर्माण में लगभग दस हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा.
3/7
Rajasthan Government Project
सर्वेक्षण काम में जालोर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विजेश कुमार बालेसा, नर्मदा खंड प्रथम के एक्सईएन नितिन जैन और नायब तहसीलदार वेरसीराम मेघवाल की मौजदूगी में शुरू किया गया है.
4/7
Rajasthan Government Project
इस सर्वेक्षण की जिम्मेदारी मद्रास आईआईटी के एनटीसीपीडब्ल्यूसी औ ओसियन इंजीनियरिंग विभाग की टीमों को दी गई है. ये टीमें आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए भू-आकृति, मिट्टी की क्षमता, जल प्रवाह, कैनाल की चौड़ाई और गहराई के साथ निर्माण से जुड़ी सभी चीजों पर अध्ययन करेगी.
5/7
Rajasthan Government Project
इस परियोजना की खास बात यह है कि नवलखी पोर्ट से कुकड़िया तक सीधी कैनाल बनने पर आंतरिक इलाके में एक नया इनलैंड पोर्ट या सूखा बंदरगाह विकसित होगा. इसके पूरा होने से जल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा और माल ढुलाई की लागत भी कम आ सकती है.
6/7
Rajasthan Government Project
व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आने से पाली-जालोर क्षेत्र के साथ पश्चिमी राजस्थान को आर्थिक रूप से बड़ा लाभ होने की संभावना है. कैनाल निर्माण के बाद उद्यमिता, गोदाम निर्माण, परिवहन व्यवसाय, कृषि उत्पादों के प्रोसेसिंग और निर्यात जैसी गतिविधियां बढ़ेगी.
7/7
Rajasthan Government Project
कहा जा रहा है कि इनलैंड पोर्ट बनने से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. सर्वेक्षण शुरू होने के साथ ही ग्रामीणों और स्थानीय व्यापारियों में उत्साह है. (खबर में इस्तेमाल तस्वीरों को AI द्वारा बनाया गया है.)