भिवाड़ी में 74 करोड़ रुपये से होगा 6 लेन सड़क का काम, रफ्तार से दौड़ेगी गाड़ियां!
Rajasthan Government Project: भिवाड़ी में खिजूरीबास टोल से टपूकड़ा तक साढ़े आठ किलोमीटर सड़क को छह लेन करने और सौंदर्यीकरण के 74 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को अब गति मिल गई है.
Published: Dec 09, 2025, 03:39 PM IST | Updated: Dec 09, 2025, 03:39 PM IST
1/7
Rajasthan Government Project
1/7
अलवर के भिवाड़ी क्षेत्र में खिजूरीबास टोल से टपूकड़ा तक साढ़े आठ किलोमीटर लंबे मार्ग को छह लेन तक चौड़ा करने और सौंदर्यीकरण का काम अब शुरू हो सकता है. कुल 74 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट के लिए पीडब्ल्यूडी ने पहली किश्त के रूप में 10 करोड़ रुपये रिडकोर के कोष में जमा करा दिए हैं.
2/7
Rajasthan Government Project
2/7
रिडकोर अब एक हफ्ते के भीतर कार्यादेश जारी करेगी, जिसके बाद सड़क निर्माण का काम तेजी से शुरू हो पाएगा. योजना के अनुसार, यह छह लेन सड़क एक साल में पूरी कर दी जाएगी.