2026 तक बन सकते हैं राजस्थान के ये प्रोजेक्ट, जो बदल देंगे शहरों और गांवों का नक्शा!

Rajasthan Government Project: राजस्थान में सबसे बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) है, जो 13 जिलों में पानी पहुंचाकर कृषि और पेयजल संकट हल करेगी. कोटा एयरपोर्ट, जयपुर हाईटेक सिटी और पचपदरा रिफाइनरी भी बड़े प्रोजेक्ट हैं.

1/7

Rajasthan Government Projects

Rajasthan Government Projects1/7
राजस्थान इस समय विकास के कई बड़े चरणों से गुजर रहा है. अलग-अलग क्षेत्रों में कई महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट चल रहे हैं, लेकिन लोगों की उम्मीदें सबसे ज्यादा जिस योजना से जुड़ी हुई हैं, वह है पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP). यह परियोजना सिर्फ एक नहर योजना नहीं, बल्कि पानी की कमी से जूझ रहे लाखों लोगों के लिए जीवनरेखा मानी जा रही है.
2/7

Rajasthan Government Projects

Rajasthan Government Projects2/7
ERCP का मुख्य उद्देश्य चंबल नदी और उसकी सहायक नदियों कुन्नू, पार्वती और कालीसिंध के अधिशेष जल को उन इलाकों तक पहुंचाना है, जहाँ सालों से पेयजल और सिंचाई की गंभीर समस्या बनी हुई है. मानसून में इन नदियों में काफी पानी बहता है, लेकिन इसका उपयोग पूरा नहीं हो पाता. इसी अधिशेष जल को संग्रहित और स्थानांतरित कर 13 जिलों में पहुंचाने की योजना इस परियोजना का आधार है.