Rajasthan Government Project: राजस्थान के बालोतरा के पचपदरा में पीएम मोदी 21 अप्रैल को 79459 करोड़ लागत से तैयार हुई रिफाइनरी की सौगात देंगे. ये प्रोजेक्ट 4817 एकड़ में तैयार हुआ.
1/9
Rajasthan Government Project
राजस्थान को मंगलवार को रिफाइनरी की सौगात मिलेगी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को बालोतरा के पचपदरा में राजस्थान रिफाइनरी की शुरुआत करेंगे. पचपदरा में यह रिफाइरी 79459 करोड़ की लागत से तैयार हुई है.
2/9
Rajasthan Government Project
4817 एकड़ जमीन पर रिफाइनरी का पूरा प्रोजेक्ट लगाया गया है. यहां सालाना 9 मिलियन मेट्रिक टन क्रूड ऑयल को रिफाइन किया जा सकेगा. इसमें से डेढ़ मिलियन मेट्रिक टन क्रूड ऑयल जहां राजस्थान के तेल कुओं से निकाला जाएगा. इसे यहीं पर रिफाइन किया जाएगा जबकि साढ़े 7 मिलियन मेट्रिक टन क्रूड ऑयल बाहर से आयात किया जाएगा.
3/9
Rajasthan Government Project
यह आयातित क्रूड ऑयल मूंदड़ा पोर्ट से राजस्थान रिफाइनरी तक पहुंचेगा. इसके बाद इसे यहां पर रिफाइन किया जाएगा. यहां 560 मेगा वाट का सोलर पॉवर प्लांट भी लगाया जा रहा है. इसके लिए HPCL और ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के बीच MOU हो चुका है.
4/9
Rajasthan Government Project
रिफाइनरी प्रोजेक्ट के 4153 एकड़ क्षेत्र में रिफाइनरी और पेट्रो कैमिकल. जबकि 250 एकड़ क्षेत्र में मार्केटिंग टर्मिनल विकसित किया गया. 414 एकड़ में रिजर्वायर सहित टाउनशिप एरिया रखा गया. 375 एकड़ में क्रूड ऑयल टर्मिनल बनाया गया, 97 एकड़ में नाचना रिजर्वायर.
5/9
Rajasthan Government Project
मूंदड़ा पोर्ट से क्रूड ऑयल के लिए 489 किमी की क्रॉस कंट्री प्राइपलाइन डाली गई. नाचना से 230 किमी रॉ वाटर पाइपलाइन डाली गई. मंगला टर्मिनल से 75 किमी की लोकल क्रूड पाइपलाइन डाली गई. GSPL इंडिया गैसनेट लिमिटेड ने बागोडा से 85 किमी नेचुरल गैस लाइन बिछाई. एचपीसीएल ने पालनपुर के लिए 216 किमी की प्रॉडक्ट पाइप लाइन डाली गई.
6/9
Rajasthan Government Project
एक अनुमान के मुताबिक, राजस्थान रिफाइनरी की निर्माण प्रक्रिया के दौरान ही राजस्थान के करीब 25 हजार लोगों को रोजगार मिल चुका है. इसके बाद अब रिफाइनरी से पेट्रो उत्पादों का उत्पादन शुरू होने के बाद रोजगार में और बढ़ोतरी होगी. साथ ही राजस्थान सरकार को बड़ी मात्रा में इससे आर्थिक राजस्व मिल सकेगा.
7/9
Rajasthan Government Project
राजस्थान रिफाइनरी (HRRL) से कितने पेट्रो उत्पाद होंगे तैयार? 9 मिलियन मेट्रिक टन सालाना क्षमता की रिफाइनरी तैयार की गई है. इसमें 1.5 मिलियन मेट्रिक टन क्रूड ऑयल राजस्थान से निकलेगा जबकि 7.5 मिलियन मेट्रिकल टन इम्पोर्टेड क्रूड रिफाइन होगा. उत्पाद के रूप में सालाना 995 किलो टन पेट्रोल उत्पादित होगा. 4035 किलो टन डीजल, 1073 किलो टन पॉलीप्रोपाइलीन. 479-479 किलो टन HDPE, LLDPE पॉलीथीन निकलेंगे.146 किलो टन ब्यूटाडीन, 134 किलो टन बेंजीन. 104 किलो टन टॉल्युइन और 157 किलो टन सल्फर निकलेंगे.
8/9
Rajasthan Government Project
पॉली इथलीन उत्पादन के मामले में यह भारत का सबसे बड़ा प्लांट है. वहीं, वर्ल्ड स्केल पॉली प्रॉपाइलीन का उत्पादन संभव हो सकेगा. भारत में सर्वाधिक 26 प्रतिशत पेट्रोकैमिकल इंटेंसिटी इंडेक्स राजस्थान रिफाइनरी का होगा.
9/9
Rajasthan Government Project
बड़ी बात यह है कि प्लांट से जीरो लिक्विड इफ्ल्यूंट डिस्चार्ज रहेगा. पचपदरा में रिफाइनरी के लिए रेलवे लाइन भी डाली जा रही है. बालोतरा से पचपदरा के बीच रेल लाइन सर्वे पूरा हो चुका है. इसके बाद उत्पादों को रेल नेटवर्क के जरिए पूरे देश में भेजा जा सकेगा.