पीएम सम्मान की किस्त के बाद अब राजस्थान के CM की तरफ से भी किसानों को मिलेंगे 2000 रुपये! जानें कब तक आएगी किस्त

Rajasthan CM Kisan Samman Nidhi: राजस्थान के 74 लाख किसानों को पीएम किसान की 21वीं किस्त मिल चुकी है. अब राज्य सरकार मुख्यमंत्री किसान सम्मान राशि को 3000 से बढ़ाकर 6000 करने की तैयारी में है. जल्द ही किसानों को साल में 3 बार 4000-4000 रुपये मिल सकते हैं. 5 किस्त इसी महीने आने की उम्मीद है.

1/7

Rajasthan CM Kisan Samman Nidhi Yojana

Rajasthan CM Kisan Samman Nidhi Yojana1/7
राजस्थान के किसानों के लिए इस समय बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के रूप में 2-2 हजार रुपये राज्य के लगभग 74 लाख किसानों के खातों में पहुंच चुके हैं. इसी बीच प्रदेश सरकार भी किसानों को एक और आर्थिक सहारा देने की तैयारी कर रही है. मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि को 3000 रुपये से बढ़ाकर 6000 रुपये करने का प्रस्ताव तेजी से आगे बढ़ रहा है. अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार हुआ तो किसानों के खाते में साल में तीन बार 4000-4000 रुपये आने लगेंगे.
2/7

Rajasthan CM Kisan Samman Nidhi Yojana

Rajasthan CM Kisan Samman Nidhi Yojana2/7
पीएम किसान सम्मान योजना के तहत देशभर के योग्य किसानों को साल में कुल 6000 रुपये मिलते हैं, जो तीन किस्तों में 2000-2000 रुपये दिए जाते हैं. राजस्थान सरकार भी अपनी ओर से अलग से मुख्यमंत्री किसान सम्मान योजना चला रही है, जिसमें अब तक किसानों को साल में तीन बार 1000-1000 रुपये यानी कुल 3000 रुपये दिए जाते रहे हैं. अब राज्य सरकार इसे दोगुना करने पर विचार कर रही है, जिससे किसानों को सालाना मदद और बढ़ जाएगी.