Rajasthan Government Scheme: राजस्थान सरकार ने किसानों के लिए 2025 में पांच बड़ी योजनाएं शुरू की हैं. जिनमें किसान मित्र ऊर्जा योजना, फसल बीमा, कृषि यंत्र अनुदान, डिग्गी निर्माण और बैलों से खेती प्रोत्साहन. इनसे किसानों को सब्सिडी, बीमा सुरक्षा और खेती की लागत में राहत मिलेगी.
1/8
Rajasthan Government Scheme
राजस्थान की राज्य सरकार ने 2025 में किसानों की आर्थिक मजबूती और खेती को और लाभदायक बनाने के लिए पांच प्रमुख योजनाएं आरंभ या संवर्धित की हैं. इन योजनाओं के तहत किसान अनुदान, सब्सिडी और बीमा जैसी सुविधाएँ प्राप्त कर सकते हैं.
2/8
Rajasthan Government Scheme
मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना, इस योजना के अंतर्गत किसानों को ₹1,000 प्रति माह (12,000 रुपये वार्षिक) का अनुदान मिलता है. साथ ही बिजली की दर ₹0.90 प्रति यूनिट तय की गई है. योजना के लिए आवेदन विद्युत विभाग के कार्यालय में करना होगा.
3/8
Rajasthan Government Scheme
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, खरीफ व रबी फसलों की खेती करने वाले किसान प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से सुरक्षित होंगे. आम फसलों पर प्रीमियम दर 2% है, और बागवानी फसलों पर यह 5% तय है. आवेदन बैंक, सहकारी समिति या जनसुविधा केंद्रों से किया जा सकता है.
4/8
Rajasthan Government Scheme
कृषि यंत्र अनुदान योजना, कृषि यंत्र खरीदने पर सामान्य किसानों को 40%, जबकि SC/ST और महिला किसानों को 50% तक अनुदान दिया जाता है. आवेदन ई-मित्र केंद्र या राज किसान साथी पोर्टल पर किया जा सकता है.
5/8
Rajasthan Government Scheme
डिग्गी निर्माण योजना, जल संचयन व सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिए सरकार ने डिग्गी (छोटी तालाब) निर्माण योजना लागू की है. लघु/सीमांत किसानों को 85% और सामान्य किसानों को 75% सब्सिडी मिलेगी. अधिकतम अनुदान ₹4 लाख तक हो सकता है.
6/8
Rajasthan Government Scheme
बैलों से खेती प्रोत्साहन योजना, वे किसान जो परंपरागत ढंग से बैलों से खेती करते हैं, उन्हें राज्य सरकार ₹30,000 प्रति वर्ष का लाभ मिलेगा. आवेदन ऑनलाइन होना चाहिए और योजना के लिए दो बैल होना अनिवार्य है.
7/8
Rajasthan Government Scheme
किसानों को योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित विभागों या पोर्टलों पर आवेदन करना होगा. आवेदन के साथ आधार कार्ड, बैंक विवरण, भूमि अभिलेख, फोटो, मोबाइल नंबर एवं अन्य जरूरी दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है.
8/8
Rajasthan Government Scheme
योजना का लाभ राजस्थान के स्थायी निवासी किसानों को ही मिलेगा. आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए.