Rajasthan Government Scheme: राजस्थान सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों के लिए मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना शुरू की है. इसके तहत IIT, IIM जैसे संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को फीस का 50% रिफंड मिलेगा. आवेदन 23 सितंबर से 31 अक्टूबर 2025 तक होंगे.
1/7
Rajasthan Government Scheme
राजस्थान सरकार ने राज्य के होनहार और मेहनती छात्रों के लिए एक बड़ी पहल की है. मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए मदद मिल सके. इस योजना के तहत ऐसे छात्र, जो आईआईटी, आईआईएम या राष्ट्रीय स्तर के अन्य संस्थानों में प्रवेश लेते हैं, उन्हें पढ़ाई के खर्च में राहत दी जाएगी.
2/7
Rajasthan Government Scheme
सरकार का कहना है कि राज्य के हर प्रतिभाशाली छात्र को अपनी आर्थिक स्थिति की वजह से शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए. यही वजह है कि इस योजना के जरिए गरीब परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा के सपनों को पूरा करने का मौका दिया जा रहा है.
3/7
Rajasthan Government Scheme
इस योजना के तहत छात्रों को उनकी फीस का एक बड़ा हिस्सा वापस मिलेगा. शैक्षणिक संस्थानों द्वारा ली गई गैर-वापसीयोग्य फीस का 50 प्रतिशत राज्य सरकार वापस करेगी. इससे छात्रों पर पढ़ाई का बोझ काफी कम होगा.
4/7
Rajasthan Government Scheme
इस योजना का लाभ केवल राजस्थान के स्थायी निवासी छात्र ही उठा सकते हैं. इसके लिए जरूरी है कि छात्र ने अपनी पिछली कक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया हो. इसके अलावा, जो छात्र देशभर में आयोजित परीक्षाओं में पहले 1 लाख रैंक के भीतर आते हैं, वे भी इस योजना के पात्र होंगे.
5/7
Rajasthan Government Scheme
हालांकि, यह भी शर्त रखी गई है कि लाभार्थी छात्र किसी अन्य छात्रवृत्ति या वित्तीय सहायता योजना का लाभ नहीं ले रहे हों. ऐसा इसलिए ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्रों को इस योजना से फायदा मिल सके.
6/7
Rajasthan Government Scheme
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. छात्र राजस्थान SSO पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें. सरकार ने आवेदन की अंतिम तारीख भी तय की है. इस योजना के लिए आवेदन 23 सितंबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर 2025 तक किए जा सकते हैं.
7/7
Rajasthan Government Scheme
राज्य सरकार को उम्मीद है कि यह पहल न सिर्फ छात्रों को आर्थिक सहारा देगी, बल्कि राजस्थान के युवाओं को देश के शीर्ष संस्थानों तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाएगी. यह योजना राज्य में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.