राजस्थान के बुजुर्गों के लिए सरकार ने शुरू की तीर्थ यात्रा योजना, 56 हजार वरिष्ठ नागरिक करेंगे दर्शन!

Rajasthan Varishtha Nagarik Tirth Yojana: राजस्थान की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना का पहला जत्था आज काठमांडू पशुपतिनाथ के लिए रवाना हुआ. 38 बुजुर्गों का वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ. हवाई यात्रा, पूरी व्यवस्था और भावनाओं से भरी विदाई के साथ यह यात्रा सम्मान और सपनों की उड़ान बन गई.

1/7

Rajasthan Senior Citizen Tirth Yojana

Rajasthan Senior Citizen Tirth Yojana1/7
देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना आज सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि सैकड़ों अधूरे सपनों का पूरा होना बन गई. आठ महीने से फोन पर तारीख पूछते-पूछते थक चुके बुजुर्गों का लंबा इंतजार आखिर समाप्त हुआ. शनिवार को 38 वरिष्ठ नागरिकों का पहला जत्था काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के लिए रवाना हुआ. बुजुर्गों ने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि जीवन में हवाई जहाज में बैठने का मौका मिलेगा, लेकिन भगवान ने उनकी प्रार्थना सुन ली.
2/7

Rajasthan Senior Citizen Tirth Yojana

Rajasthan Senior Citizen Tirth Yojana2/7
जब योजना के तहत 38 बुजुर्ग काठमांडू की पहली यात्रा पर निकलने पहुंचे, तो माहौल किसी आध्यात्मिक उत्सव जैसा हो गया. हर ओर जयकारों की आवाजें थीं, आंखों में चमक थी और चेहरों पर बच्चों जैसी उत्सुकता साफ दिख रही थी. आठ महीने बाद आज उनका सपना सच हो रहा था. कई बुजुर्ग तो टिकट हाथ में लेकर बस देर तक उसे निहारते रहे, मानो यकीन ही न हो रहा हो कि वे सचमुच हवाई यात्रा करने जा रहे हैं.