Mukhyamantri Rajshree Yojana: मुख्यमंत्री राजश्री योजना राजस्थान सरकार की पहल है, जो 1 जून 2016 से लागू है. इसमें बालिकाओं को जन्म से लेकर 12वीं पास करने तक 6 किस्तों में कुल 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता मिलती है. इसका उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और समग्र विकास को बढ़ावा देना है.
1/7
Mukhyamantri Rajshree Yojana
राजस्थान सरकार ने बालिकाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. इस दिशा में मुख्यमंत्री राजश्री योजना को लागू किया गया है. इस योजना की शुरुआत 1 जून 2016 को हुई थी.
2/7
Mukhyamantri Rajshree Yojana
योजना का उद्देश्य स्पष्ट है कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना और उनके समग्र विकास को सुनिश्चित करना. इसके तहत शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है.
3/7
Mukhyamantri Rajshree Yojana
इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं को कुल 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है. यह राशि सीधे एक बार में नहीं दी जाती, बल्कि 6 किस्तों में चरणबद्ध तरीके से प्रदान की जाती है. इससे सुनिश्चित होता है कि बालिका के विकास के हर महत्वपूर्ण पड़ाव पर परिवार को आर्थिक सहयोग मिले.
4/7
Mukhyamantri Rajshree Yojana
इस योजना का लाभ उन बालिकाओं को मिलता है जिनका जन्म सरकारी अस्पतालों या जननी सुरक्षा योजना (JSY) से जुड़े निजी अस्पतालों में होता है. खास बात यह है कि इस योजना में किसी भी तरह का जातिगत पात्रता मानदंड नहीं रखा गया है. यानी यह योजना सभी वर्गों की बालिकाओं के लिए समान रूप से लागू है.
5/7
Mukhyamantri Rajshree Yojana
मुख्यमंत्री राजश्री योजना के तहत पहली और दूसरी किस्त बालिका के जन्म पर दी जाती हैं, तीसरी किस्त उसके सरकारी विद्यालय में कक्षा 1 में दाखिला लेने पर मिलती है, चौथी किस्त कक्षा 6 में पहुंचने पर दी जाती है, पांचवीं किस्त कक्षा 10 में प्रवेश पर मिलती है और छठी व अंतिम किस्त तब दी जाती है जब बालिका कक्षा 12 उत्तीर्ण करती है.
6/7
Mukhyamantri Rajshree Yojana
राज्य सरकार का मानना है कि इन किस्तों से परिवारों को प्रोत्साहन मिलेगा और बालिकाओं की शिक्षा बीच में नहीं रुकेगी. साथ ही, उनके स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों पर भी ध्यान दिया जा सकेगा. गौर करने वाली बात यह भी है कि यह योजना पहले से लागू शुभलक्ष्मी योजना के स्थान पर शुरू की गई थी. यानी सरकार ने पुराने प्रावधानों में सुधार करते हुए इसे और प्रभावी रूप दिया.
7/7
Mukhyamantri Rajshree Yojana
मुख्यमंत्री राजश्री योजना न सिर्फ आर्थिक मदद का माध्यम है, बल्कि यह एक सामाजिक संदेश भी देती है कि बेटियां बोझ नहीं बल्कि परिवार और समाज की ताकत हैं. यह योजना राजस्थान में बालिकाओं की स्थिति सुधारने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.