Lychee fruit: राजस्थान में चिलचिलाती गर्मियों के चलते इन दिनों बिहार की मीठी और रसीली लीची खूब पसंद की जा रही है, और यह यहां के बाजारों में अपनी खास जगह बना रही है. लीची गर्मियों के मौसम का एक बेहतरीन फल है, जो अपने रसीलेपन और मीठे स्वाद के लिए हशहूर है. यहां की लीची सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि कई खूबियों में भी लाजवाब है.
1/7
Lychee fruit
लीची गर्मियों के मौसम का एक स्वादिष्ट गुदेदार मीठा फल है, जो अपने रसीलेपन और मीठे स्वाद से गर्मी में ताजगी देता है. वहीं अब राजस्थान के बाजारों में भी बिहार की लीची की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिससे यह यहां के लोगों की पसंदीदा फल है.
2/7
Lychee fruit
राजस्थान की भीषण गर्मी के चलते बच्चे हों या बूढ़े हर आयु वर्ग के लोगों द्वारा काफी पसंद की जा रही है, चाहे जूस बनाकर हो या फिर खाना हो. जिसके सेवन से गर्मियों में शरीर को ठंडक मिलती है.
3/7
पोषक तत्वों से भरपूर
यह विटामिन सी, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाती है. लीची में पानी की अच्छी मात्रा होती है, जो गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है.
4/7
स्वास्थ्य लाभ
यह फल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, त्वचा को स्वस्थ रखने और पाचन में सुधार करने में भी सहायक माना जाता है.
5/7
उत्पादन
बिहार का मुजफ्फरपुर जिला अपनी लीची की पैदावार के लिए विश्व प्रसिद्ध है, जहां बेहतरीन गुणवत्ता की लीची उगाई जाती है. वहीं भारत में लीची का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य बिहार है, जहां देश की कुल लीची का लगभग 40% उत्पादन होता है.
6/7
मांग
बिहार की लीची की मांग केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी है, और इसका निर्यात भी किया जाता है. यह गर्मियों से राहत देने वाला मीठा फल है, जो इन दिनों देश में ही नहीं विदेशों तक धूम मचाए हुए है.
7/7
Lychee fruit
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.