राजस्थान का वो मंदिर, जहां हवा में लटका पड़ा 500 टन वजन का पत्थर!

Published: Sep 24, 2025, 02:39 PM|Updated: Sep 24, 2025, 02:39 PM

Rajasthan News:  आज हम आपको राजस्थान के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आज भी 500 टन वजन का पत्थर हवा में लटका हुआ है, जिसको लेकर अगल मान्यता है. ये मंदिर प्रदेश के जोधपुर जिले में है. 

Hinglaj Mata Temple1/7
राजस्थान के जोधपुर जिले से दूर सालावास गांव में हिंगलाज माता मंदिर है. ये पाकिस्तान में स्थित हिंगलाज माता मंदिर के बाद दूसरा बड़ा मंदिर है.
Hinglaj Mata Temple2/7
इस मंदिर में माता की प्रतिमा के ऊपर लाखों टन वजन का एक पत्थर है, जिसको लेकर कहते हैं कि यह हवा में लटका हुआ है. ये पत्थर दो पहाड़ों के बीच में अटका हुआ है.
Hinglaj Mata Temple3/7
इस पत्थर को लेकर कहते हैं कि यह माता की एक उंगली पर टिक हुआ है. इस मंदिर के प्रति लोगों में गहरी आस्था जुड़ी हुई है. कहते हैं कि अगर आज भी कोई इस पत्थर का राज जाने की कोशिश करता है, उसकी मौत हो जाती है.
Hinglaj Mata Temple4/7
यहां के लोगों का कहना है कि इस पत्थर का राज जानने के लिए दो लोग यहां रस्सी से पहुंचे और उन्होंने पत्थर के नीचे से धागा घुमाया. इससे उनका संदेह तो दूर हो गया लेकिन नीचे आते हुई उनकी मौत हो गई, जिनकी समाधि यही पर है.
Hinglaj Mata Temple5/7
बताते हैं कि नवरात्रि में यहां 8 दिन माता के पर्दा रखा जाता है और अष्टमी को हवन के बाद माता को भोग लगाकर पर्दा हटाया जाता है. यहां भक्त घी और हवन सामग्री लेकर आते हैं.
Hinglaj Mata Temple6/7
गांव के लोगों को कहना है कि माता की टेकरी से ऊपर कोई भी भवन या बिल्डिंग नहीं बनावाया जाता है. अगर ऐसा करते हैं कि तो उसको नुकसान उठाना पड़ता है. ऐसे में यहां पर जितने भी मकान और बिल्डिंग है उनकी ऊंचाई टेकरी से कम है.
Hinglaj Mata Temple7/7
होली के बाद यहां पर शीतला सप्तमी के दिन मेला लगता है. इस दिन माता रानी को ठंडे का भोग लगाया जाता है. नवरात्रि में यहां एक दिन 8 बार आरती होती है. (डिस्क्लेमर- ये लेख सामान्य जानकारी और लोगों द्वारा बताई गई कहानियों पर आधारित है, इसकी ज़ी मीडिया पुष्टि नहीं करता है.)