Jaisalmer Kuldhara Village: जैसलमेर का कुलधरा गांव अपने रहस्यों और भूतिया कहानियों के लिए प्रसिद्ध है. 1825 में रातोंरात वीरान हुए इस गांव को अब संरक्षित किया गया है. यहां की खंडहरनुमा बनावट और शांत माहौल इसे पर्यटकों के लिए एक अनोखा और रहस्यमयी जगह बनाता है.
1/9
Kuldhara Village
जैसलमेर के पास स्थित कुलधरा एक ऐसा गांव है जो अपने रहस्य और वीरान खंडहरों के लिए जाना जाता है. इसे भूतिया गांव भी कहा जाता है, जहां से 19वीं सदी में एक रात में 84 गांवों के लोग रहस्यमयी ढंग से गायब हो गए थे. यह गांव पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है और एक अविस्मरणीय अनुभव देता है.
2/9
Kuldhara Village
1825 में एक ही रात में कुलधरा और इसके आसपास के 83 गांवों के सभी लोग अचानक गायब हो गए, जिसका कारण आज तक एक रहस्य बना है.इस गांव की स्थापना 1291 में पालीवाल ब्राह्मणों ने की थी, जो अपनी खेती की तकनीकों के लिए जाने जाते थे.
3/9
Kuldhara Village
कभी यह एक संपन्न गांव था, जो अपनी अच्छी फसलों और व्यापार के कारण समृद्ध हुआ करता था. माना जाता है कि जाने से पहले गांव के लोगों ने कुलधरा को श्राप दिया था कि यहां कभी कोई नहीं बस पाएगा. इसी वजह से यह गांव आज भी वीरान है.
4/9
Kuldhara Village
यह माना जाता है कि जाने से पहले गांव के लोगों ने कुलधरा को श्राप दिया था कि यहां कभी कोई नहीं बस पाएगा. इसी वजह से यह गांव आज भी वीरान है.
5/9
Kuldhara Village
मान्यता के अनुसार, गांव का मुखिया अपनी बेटी को दुष्ट प्रधानमंत्री सलीम सिंह से बचाने के लिए गांव छोड़कर चला गया था. तब से यह गांव के खंडहर के रूप में पड़ा है. यह आज भी अपनी बेहतरीन वास्तुकला को दर्शाते हैं. संकरी गलियां और टूटे घर उस युग की कहानी कहते हैं.
6/9
Kuldhara Village
वीरान माहौल और ऐतिहासिक खंडहरों के कारण यह जगह फोटोग्राफरों और फिल्म निर्माताओं के बीच बहुत लोकप्रिय है.
7/9
Kuldhara Village
स्थानीय लोगों का मानना है कि रात में यहां रुकने से डरावने अनुभव हो सकते हैं, इसलिए सरकार ने भी रात के समय यहां रुकना प्रतिबंधित कर दिया है.
8/9
Kuldhara Village
आज यह गांव राजस्थान के पुरातत्व विभाग के अधीन एक संरक्षित स्मारक है, जो इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखता है.
9/9
Kuldhara Village
प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. साथ ही यहां पर लगी फोटोज AI जनरेटेड है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.