राजस्थान का वो भूतिया गांव, जहां रात में रुकने पर पत्थर का बन जाता है इंसान

Kuldhara village: राजस्थान के जैसलमेर का कुलधरा गांव सदियों से एक रहस्य बना हुआ है. स्थानीय लोगों के मुताबिक इस गांव में जो भी रात के समय रुकता है, वह पत्थर का बन जाता है.
1/5

200 साल से पड़ा है वीरान

200 साल से पड़ा है वीरान1/5
राजस्थान का कुलधरा गांव 200 साल से शापित है. यहां पर इंसान तो दूर की बात है, परिंदा भी शाम को नहीं भटकता है. स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां जो भी घर बसाने की कोशिश करता है वह पत्थर का बन जाता है.
2/5

पालीवाल ब्राह्मण ने दिया था श्राप

पालीवाल ब्राह्मण ने दिया था श्राप2/5
कुलधरा को लेकर लोकल एरिया में कई कहानियां प्रचलित हैं. माना जाता है कि यहां पर सदियों पहले पालीवाल ब्राह्मण रहा करते थे. तभी यहां एक सेनापति ने इस गांव की एक कन्या से जबरदस्ती शादी करने की कोशिश की. जिसके बाद रातों रात पूरे गांव ने इस जगह को खाली कर दिया था.