Rajasthan Horror Stories: राजस्थान का कुलधरा गांव 300 साल से वीरान है. लोककथाओं के अनुसार, दीवान की जबरन शादी की चाह से नाराज पालीवाल ब्राह्मणों ने गांव छोड़ दिया और शाप दे दिया कि यहां कोई नहीं बस पाएगा. आज यह जगह रहस्यमयी और डरावनी कहानियों के लिए मशहूर है.
1/8
Rajasthan Horror Stories
राजस्थान का जैसलमेर अपने किलों, हवेलियों और सुनहरी रेत के लिए मशहूर है. लेकिन यहां का कुलधरा गांव एक अलग ही पहचान रखता है. यह गांव आज भी रहस्यमय और डरावनी कहानियों के लिए जाना जाता है.
2/8
Rajasthan Horror Stories
करीब 300 साल पहले यह गांव आबाद था. यहां पालीवाल ब्राह्मण समुदाय रहता था, जो खेती और व्यापार में निपुण थे. लेकिन अचानक एक रात पूरा गांव खाली हो गया. कहा जाता है कि उस रात सभी लोग अपने घर छोड़कर कहीं और चले गए और कभी वापस नहीं लौटे.
3/8
Rajasthan Horror Stories
लोककथाओं के अनुसार, गांव छोड़ने की वजह एक शासक की लालसा थी. कहा जाता है कि उस समय के दीवान की नजर गांव की एक सुंदर लड़की पर पड़ी और उसने जबरन विवाह करने की ठानी. इससे नाराज होकर पूरे गांव ने वहां से पलायन कर दिया.
4/8
Rajasthan Horror Stories
गांववालों के बारे में यह भी कहा जाता है कि जाते-जाते उन्होंने गांव को शाप दिया था. तभी से माना जाता है कि कोई भी यहां बस नहीं सकता. जो भी यहां बसने की कोशिश करता है, उसे अजीब घटनाओं और परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
5/8
Rajasthan Horror Stories
आज कुलधरा एक वीरान जगह है. यहां टूटी हुई हवेलियां, सूने आंगन और खामोशी ही नजर आती है. रात के समय इस गांव में जाना मना है. स्थानीय लोग बताते हैं कि रात में यहां अजीब आवाजें सुनाई देती हैं.
6/8
Rajasthan Horror Stories
पर्यटक दिन में इस गांव को देखने आते हैं. लोग कहते हैं कि इस जगह का डरावना माहौल और रहस्य उन्हें अपनी ओर खींचता है. इतिहासकार इसे सामूहिक पलायन की अनोखी घटना मानते हैं, जबकि आम लोग इसे भूतिया किस्सों से जोड़ते हैं.
7/8
Rajasthan Horror Stories
कुलधरा आज भी रहस्य बना हुआ है. चाहे सच हो या कहानी, लेकिन यह गांव राजस्थान की सबसे डरावनी और रहस्यमय जगहों में से एक माना जाता है.
8/8
Disclaimer
प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.