Jaipur Cheapest Market: आज हम आपको राजस्थान की राजधानी के एक ऐसे मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको आपकी जरुरत का सारा सामना बहुत ही सस्ते दाम में मिल सकता है.
1/6
Jaipur cheapest market
त्योहार का सीजन शुरू होने वाला है और शॉपिंग किसे पसंद नहीं है, तो अगर आप राजस्थान आ रहे हैं तो जयपुर के इस सबसे सस्ते मार्केट में खरीददारी के लिए जरूर आए.
2/6
Jaipur cheapest market
वैसे तो जयपुर में बापू बाजार, त्रिपोलिया मार्केट, नेहरू मार्केट, गौरव टॉवर जैसे कई विकल्प मौजूद है, जहां आप पांरपरिक चीजें आसानी से ले सकते हैं, लेकिन यहां बात हो रही है सबसे सस्ते बाजार की.
3/6
Jaipur cheapest market
जी हां एक ऐसा बाजार जो सिर्फ रविवार को मिलता है. जयपुर के घाटगेट से सांगानेरी गेट तक लगने वाले बाजार में आपकी जरूरत का हर सामान मिल जाएगा. सस्ता इतना की बच्चों की एक पूरी ड्रेस आपको 50 रुपये में मिल सकती है.
4/6
Jaipur cheapest market
हां सरोजनी मार्केट जैसी ही थोड़ी खोजबीन आपको करनी पड़ सकती है, इस मार्गेट में खाने पीने की चीजों के साथ ही घरेलू सामान भी आप खरीद सकते हैं. बजट फ्रेंडली होने के चलते लोगों के बीच ये काफी पॉपुलर है.
5/6
Jaipur cheapest market
हालांकि अगर आप सस्ते बाजार को नहीं चुनना चाहे तो नेहरू बाजार का रूख कर सकते हैं, जहां इत्र से लेकर रेडीमेड कपड़ों तक सब मिल जाएगास लेकिन प्राइज़ ज्यादा हो सकते हैं.
6/6
Jaipur cheapest market
वहीं बापू बाजार में आप मोजरी की खरीददारी कर सकते हैं, या फिर संगमरमर से बनी अद्भुत चीजें यादगार की तरह वापसी में ले जा सकते हैं.