Rajasthan News: आज हम आपको राजस्थान के उस राजा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में गंगाजल ले जाने के विश्व का सबसे बड़े चांदी के कलश बनवाया था.
1/4
maharaja Sawai Madho Singh II
राजस्थान के सिटी पैलेस में रखे चांदी के दो भारी-भरकम कलश को देख हर कोई हैरान हो जाता है. इन कलश को गंगाजली कहा जाता है, जिनको इंग्लैंड में गंगाजल ले जाने के लिए बनवाया गया था. ये कलश दुनिया से सबसे बड़े कलश हैं.
2/4
maharaja Sawai Madho Singh II
इन दोनों कलश को पानी के जहाज से ले जाया गया था, जिनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हैं. कहते हैं कि पानी के जहाज को गंगाजल से धुलवाया गया और फिर उसमें ये कलश रखे गए थे.
3/4
maharaja Sawai Madho Singh II
जयपुर के महाराजा सवाई माधोसिंह द्वितीय धर्मपरायण थे, वो जहां भी जाते थे वहां गंगा जल लेकर जाते थे. साल 1902 में एडवर्ड सप्तम के राजतिलक समारोह में गए थे, जहां वो चांदी के कलश में गंगाजल भरकर ले गए थे. जिससे वे वहां पूजा-पाठ के समय इस्तेमाल कर सकें.
4/4
maharaja Sawai Madho Singh II
इसके अलावा वे अपने साथ राधा गोविंद जी को भी लेकर गए थे ताकि पूजा-पाठ कर सकें. पूजा-पाठ के लिए वे दोनों कलशों में गंगाजल भरकर ले गए थे.