Hanuman Beniwal: आखिरी इंस्टा स्टोरी में छिपी कहानी, बेनीवाल को न्याय लिए खत फिर हौद में कूद गया 19 साल का दूदाराम

Edited byAnsh Raj
Published: Aug 27, 2025, 11:41 AM|Updated: Aug 27, 2025, 11:41 AM

Hanuman Beniwal: जैसलमेर जिले के भणियाणा थाना क्षेत्र के रातड़िया गांव में सोमवार शाम एक दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया. 20 वर्षीय युवक दूदाराम सारण ने अपने घर में बने पानी के हौद में कूदकर आत्महत्या कर ली. इस घटना ने स्थानीय लोगों में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ा दी. पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया, जो नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) प्रमुख हनुमान बेनीवाल के नाम संबोधित था.