Jhunjhunu News: आज हम आपको राजस्थान के उस छोरे की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसको आयरन टीथ मैन कहा जाता है, जिन्होंने आज झुंझुनू के मोरारका कॉलेज में छह कारों को रस्सी से बांधकर मुंह से खींचा.
1/7
Jhunjhunu News
राजस्थान के झुंझुनू के मोरारका कॉलेज में आज झाझड़ निवासी राकेश सैनी उर्फ आयरन टीथ मैन ने अपने दांतों से एक साथ आधा दर्जन गाड़ियों को खींचकर सभी को स्तब्ध कर दिया. यह कार्यक्रम युवा कौशल और नवाचार प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राएं गवाह बने.
2/7
Jhunjhunu News
राकेश सैनी ने कॉलेज परिसर में खड़ी छह कारों को रस्सी से बांधकर मुंह से खींचा. मात्र कुछ मिनटों में उन्होंने गाड़ियों को कई मीटर आगे खींच डाला, जिससे दर्शकों में तालियों की गूंज उठी.
3/7
Jhunjhunu News
झाझड़ गांव के रहने वाले राकेश ने इस उपलब्धि को अपना नया रिकॉर्ड बताया. उन्होंने कहा कि माइंड और स्ट्रैंथ दोनों का शारीरिक रूप से मजबूत होना जरूरी है.
4/7
Jhunjhunu News
वर्षों की मेहनत और अभ्यास से यह संभव हुआ. युवा प्रकोष्ठ के संयोजक ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों में नवाचार और कौशल की प्रेरणा मिलती है.
5/7
Jhunjhunu News
बता दें कि राकेश सैनी झुंझुनूं के झाझड़ गांव के रहने वाले, जो सूरत में प्रवास कर चुके हैं.वे खुद को बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार का जबरा फैन बताते हैं.
6/7
Jhunjhunu News
राकेश सैनी ने इस साल जनवरी के महीने में अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' की रिलीज के मौके पर सूरत में अपने दांतों से तीन गाड़ियां खींची थीं. इसका वीडियो खुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था और उनकी तारीफ की थी.
7/7
Jhunjhunu News
राकेश सैनी को 'Iron Teeth Man of India' के नाम से भी जाना जाता है. अब तक उनके नाम 8 अलग-अलग रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं. राकेश सैनी की सोशल मीडिया पर एक बड़ी फैन फॉलोइंग है, और लोग उनके स्टंट वीडियो को खूब पसंद करते हैं.