राजस्थान का यह जिला एरिया में है गोवा से 10 गुना बड़ा, सर्दियों में बना है टूरिस्ट्स की पहली पसंद

Rajasthan Quiz: राजस्थान का सबसे बड़ा जिला जैसलमेर है, जिसका क्षेत्रफल 38,401 वर्ग किलोमीटर है. यह गोवा से लगभग 10 गुना बड़ा और भारत का तीसरा सबसे बड़ा जिला है, जो थार रेगिस्तान में स्थित है.यह खूबसूरत जगह सर्दियों में बना है पर्यटकों की पहली पसंद. 

1/6

Golden City Jaisalmer

Golden City Jaisalmer1/6
राजस्थान भारत का एक ऐसा प्रदेश है जो दुनिया भर में अपनी समृद्ध संस्कृति और इतिहास के साथ पर्यटन स्थलों के लिए भी दुनियाभर में मशहूर है.लेकिन क्या आप जानते हैं यहां का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
2/6

Golden City Jaisalmer

Golden City Jaisalmer2/6
क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा जिला जैसलमेर है, जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग 38,401 वर्ग किलोमीटर है. इसकी विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह भारत के सबसे छोटे राज्य गोवा के क्षेत्रफल (3,702 वर्ग किलोमीटर) से लगभग 10 गुना अधिक बड़ा है. यह पूरे भारत का तीसरा सबसे बड़ा जिला भी है.