Rajasthan Haunted Hotel: आज हम आपको राजस्थान के उस डरवाने शाही होटल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां आज भी अंग्रेज मेजर की आत्मा भटक रही है. जानिए इस शाही पैलेस की कहानी.
1/7
Rajasthan Haunted Hotel
आज हम आपको उस शाही होटल के बारे में बताएगे, जहां पर सुरक्षा गॉर्ड का सोना किसी सजा से कम नहीं है. कहते हैं कि अगर यहां सिक्योरिटी गार्ड गलती से झपकी भी ले ले तो उसे सजा दी जाती है.
2/7
Rajasthan Haunted Hotel
यह हॉन्टेड शाही पैलेस राजस्थान के कोटा शहर में है, जिसको बृजराज भवन कहा जाता है. ये पैलेस आज के समय में एक हैरिटेज होटल में तब्दील हो चुका है. इस पैलेस को हॉन्टेड बताया जाता है.
3/7
Rajasthan Haunted Hotel
लोगों का कहना है कि अगर रात के वक्त इस हैरिटेज होटल में कोई सिक्योरिटी गार्ड सोता है, तो उसे जोरदार थप्पड़ पड़ता है. ये थप्पड़ इतना जोरदार पड़ता है कि सिक्योरिटी गार्ड जिंदगी भर उसे भूल नहीं पाता.
4/7
Rajasthan Haunted Hotel
ऐसे में सिक्योरिटी गार्ड सोने कि सोचता भी नहीं है और चुपचाप अपनी ड्यूटी करता है लेकिन थप्पड़ मारने वाले शख्स आज तक किसी को दिखाई नहीं दिया है.
5/7
Rajasthan Haunted Hotel
कहते हैं कि इस होटल में ब्रिटिश मेजर की आत्मा भटकती है. ये आत्मा किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाती है और हमेशा पैलेस की निगरानी करती है.
6/7
Rajasthan Haunted Hotel
इसी के चलते यहां ड्यूटी पर सोने की कोशिश करने वाले सिक्योरिटी गार्ड को ये आत्मा थप्पड़ जड़ देती है और सोने नहीं देती.
7/7
Rajasthan Haunted Hotel
कहा जाता है कि 1857 में हुए गदर के दौरान इस शाही पैलेस में एक ब्रिटिश रेजिडेंट मेजर चार्ल्स बुर्टन रहता था, जो लड़ाई के दौरान मारा गया, जिसकी आत्मा आज भी इस पैलेस में भटक रही है. ( ये लेख लोगों द्वारा बताई गई कहानियों पर आधारित है, इसकी ज़ी मीडिया पुष्टि नहीं करता है.)