Rajasthan Fort: आज हम आपको राजस्थान के उस किले के बारे में बताएंगे, जिसको लेकर कहा जाता था कि सुबह किले की दीवार बनाई जाती थी और रात को वह गिर जाती थी. जानिए किले की रहस्यमयी कहानी.
1/6
Rajasthan nahargarh fort
राजस्थान की राजधानी जयपुर में नाहरगढ़ किला है, जिसको यहां का सबसे सुंदर किला कहा जाता है. यह किला अरावली पहाड़ की 700 फीट की ऊंचाई पर है.
2/6
Rajasthan nahargarh fort
इस किले का निर्माण सन् 1734 में राजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने करवाया था. इस किले के एक ही गलियारे से आप एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंच सकते है. यहां से आपको पूरा जयपुर नजर आएगा.
3/6
Rajasthan nahargarh fort
नाहरगढ़ किला से आप सनसेट भी देख सकते हैं और यहां अंदर एक जैसे ही 9 अलग-अलग कमरे हैं. कहा जाता है कि इस किले के राजा ने तांत्रिक से मिलने के बाद इस किले के निर्माण का काम शुरू करवाया था.
4/6
Rajasthan nahargarh fort
इसके चलते ही नाहरगढ़ किले को डरावना किला भी कहा जाता है. इस किले के अंदर कई इमारतें, बावड़ी और सुंदर महल बने हुए हैं.
5/6
Rajasthan nahargarh fort
इस किले को लेकर कहा जाता है कि यहां की दीवारे दिन में बनाई जाती थीं और रात में वे गिर जाती थीं. इस किले पर आज तक कोई हमला नहीं हुआ है.
6/6
Rajasthan nahargarh fort
नाहरगढ़ किला काफी ज्यादा ऊचांई पर बना हुआ है, जिसके चलते दुश्मन इस किले पर कभी हमला नहीं कर पाए. नाहरगढ़ किला एक दीवार से जयगढ़ किले से जुड़ा हुआ है. यह किला इतना बड़ा है कि इसे देखने के लिए 2-3 घंटे का वक्त लग जाता है. (डिस्क्लेमर- ये लेख सामान्य जानकारी और लोगों द्वारा बताई गई कहानियों पर आधारित है, इसकी ज़ी मीडिया पुष्टि नहीं करता है.)