जयपुर की ट्रैफिक टेंशन खत्म! 2 मंजिला अंडरग्राउंड पार्किंग में एक साथ खड़ी होंगी सैकड़ों गाड़ियां

Jaipur Parking Problem: जयपुर जनपथ क्षेत्र की पार्किंग समस्या अब खत्म होने वाली है. हाईकोर्ट के सामने बन रही 50 करोड़ की 2 मंजिला पार्किंग अंतिम चरण में है. 701 वाहनों की क्षमता, स्काई लाइट तकनीक और स्मार्ट सुविधाओं वाली यह पार्किंग जनपथ व आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक दबाव घटाएगी.

1/8

Jaipur Underground Parking

Jaipur Underground Parking1/8
जयपुर के जनपथ क्षेत्र और आसपास लंबे समय से चली आ रही पार्किंग की परेशानी अब खत्म होने की ओर है. हाईकोर्ट के सामने गोल्फ क्लब परिसर में जेडीए द्वारा बनवाई जा रही दो मंजिला पार्किंग लगभग तैयार है और जल्द इसका उद्घाटन किया जाएगा.
2/8

Jaipur Underground Parking

Jaipur Underground Parking2/8
करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह प्रोजेक्ट न केवल जनपथ की अव्यवस्थित पार्किंग को सुधार देगा, बल्कि अंबेडकर सर्किल से स्टैच्यू सर्किल तक सड़कों पर लगने वाले अवैध पार्किंग के दबाव को भी काफी हद तक कम करेगा.