Amrit Bharat Express Train News: जयपुर होकर चलने वाली प्रदेश की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस आज शुरू हो गई है. दरभंगा से मदार (अजमेर) जाने वाली यह ट्रेन आम यात्रियों को वंदे भारत जैसी आधुनिक सुविधाएं देगी. इसकी नियमित सेवा 3 अक्टूबर से शुरू होगी.
1/7
अमृत भारत एक्सप्रेस
जयपुर के लिए खुशखबरी: प्रदेश की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस आज से होगी शुरू जयपुर से सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. प्रदेश की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब जयपुर से होकर गुजरेगी.
2/7
तय दूरी
बिहार के दरभंगा से अजमेर के मदार के बीच चलने वाली इस ट्रेन को आज, सोमवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह उद्घाटन स्पेशल ट्रेन मंगलवार को जयपुर पहुंचेगी.
3/7
आम यात्रियों के लिए वंदे भारत जैसी सुविधाएं
अमृत भारत एक्सप्रेस को वंदे भारत ट्रेनों की तर्ज पर डिजाइन किया गया है, लेकिन यह पूरी तरह से नॉन-एसी है. यह आम यात्रियों को भी प्रीमियम ट्रेनों की अत्याधुनिक सुविधाओं का अनुभव कराएगी. इस ट्रेन में दो इंजन लगाए गए हैं, एक आगे और एक पीछे, जिससे यह चंद सेकंड में रफ्तार पकड़ लेती है और यात्रा के दौरान झटके व कंपन महसूस नहीं होते हैं. इसकी अधिकतम गति 130 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी, जिससे सफर का समय भी कम होगा.
4/7
सुरक्षा और सुविधा
यह ट्रेन कई आधुनिक सुविधाओं से लैस है. इसके 22 कोचों में कुल 1800 यात्री सफर कर सकते हैं. सुरक्षा के लिए इसमें सीसीटीवी कैमरे और 'कवच' (KAVACH) प्रणाली लगाई गई है, जो दो ट्रेनों को टकराने से बचाएगी.
5/7
अन्य सुरक्षा और सुविधा
इसके अलावा, यात्रियों के लिए आरामदायक सीटों, चार्जिंग पॉइंट, आधुनिक शौचालय, सेंसर वॉटर टैप और मेट्रो की तरह अनाउंसमेंट की भी सुविधा है. नॉन-एसी ट्रेन में पहली बार फायर सेफ्टी सिस्टम और ऑटो स्मोक डिटेक्टर भी लगा है, जो धूम्रपान करने पर तुरंत चेतावनी देगा.
6/7
नियमित सेवा
इस खास ट्रेन का नियमित संचालन 3 अक्टूबर से हर हफ्ते किया जाएगा. इसका न्यूनतम किराया मात्र 35 रुपये होगा, जो सामान्य सुपरफास्ट ट्रेनों से थोड़ा अधिक, लेकिन स्पेशल ट्रेनों से कम होगा.
7/7
त्योहारों के मौसम में शुरू
इसका शुभारंभ ऐसे समय में हो रहा है जब लोग दिवाली (20 अक्टूबर) और छठ महापर्व (25 अक्टूबर से) के लिए घर जाने की योजना बना रहे हैं. यह ट्रेन खासकर बिहार से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए बहुत सुविधाजनक साबित होगी. यह भारतीय रेलवे की एक नई पहल है जो आधुनिकता और किफायती यात्रा का बेहतरीन मेल प्रस्तुत करती है.