Rajasthan CM Kisan Samman Nidhi: सीएम किसान सम्मान निधि योजना की पांचवीं किस्त जल्द ही 74 लाख नहीं बल्कि 65 लाख किसानों के खाते में आएगी. जिस भी किसान की फार्मर आईडी, ईकेवाईसी या पात्रता पूरी नहीं होगी तो उसका नाम कट सकता है. खाते और ईकेवाईसी चेक करना जरूरी, अन्यथा पैसा अटक सकता है.
1/7
Rajasthan CM Kisan Samman Nidhi
राजस्थान के किसानों के खातों में जल्दी ही सीएम किसान सम्मान निधि योजना की पांचवीं किस्त आने वाली है. जहां पिछली बार चौथी किस्त के लगभग 74 लाख किसानों के खाते में 1000 रुपये की राशि आई थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा. क्योंकि इस बार यह संख्या घटकर लगभग 65 लाख तक रह सकती है. हालांकि अभी तक इस बारे में किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स से अनुमान लगाया जा रहा है कि पांचवीं किस्त का पैसा केवल 65 लाख किसानों के खाते में ही आएगा.
2/7
Rajasthan CM Kisan Samman Nidhi
किसानों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ अनिवार्य शर्तों को पूरा करना होता है. अगर किसी भी किसान ने अपना फार्मर आईडी नहीं बनवाई है या पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अपनी ईकेवाईसी पूरी नहीं की थी, तो उसका नाम इस बार सूची से कट सकता है. इसके अलावा, जहां एक ही परिवार में दो वयस्क सदस्य इस योजना का लाभ ले रहे हों या परिवार का कोई नाबालिग सदस्य भी पैसा ले रहा हो, तो उसका नाम हटाया जा सकता है.
3/7
Rajasthan CM Kisan Samman Nidhi
किसानों को इसके साथ यह भी ध्यान रखना होगा कि सीएम किसान सम्मान निधि योजना की पात्रता की अन्य शर्तें भी पूरी करनी होंगी. यदि किसान की तरफ से कोई शर्त पूरी नहीं होती है, तो उसका भी नाम योजना से हटाया जा सकता है. ऐसे मामलों में किसानों को पहले ही अपने दस्तावेज और रिकॉर्ड देखने की सलाह दी जाती है, ताकि किसी भी तरह की गलती से किसानों को राशि से वंचित न होना पड़े.
4/7
Rajasthan CM Kisan Samman Nidhi
बता दें कि किसान यह भी चेक कर सकते हैं कि उनका नाम इस योजना में सूची से हटा है या नहीं. इसके लिए किसान ऑफिशियल पोर्टल [https://rajsahakar.rajasthan.gov.in/] पर जाएं. पोर्टल पर सिटिजन कॉर्नर टैब में जाकर 'सीएम किसान सम्मान निधि योजना की स्थिति जांचें' पर क्लिक करें और इसके बाद अपने जिला व रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर Search करें.
5/7
Rajasthan CM Kisan Samman Nidhi
Search करने के बाद आपके खाते की पूरी जानकारी खुल जाएगी. इसे खुलने के बाद किसान यह भी देख सकते हैं कि उनकी ई-केवाईसी हुआ है या नहीं और बाकी जानकारियों को भी पूरे ध्यान से चेक कर सकते हैं.
6/7
Rajasthan CM Kisan Samman Nidhi
कई बार पैसा अटकने के कारण भी बन सकते हैं. जैसे कि योजना से जुड़े बैंक खाते का बंद या इन-एक्टिव होना, जनधन बैंक खाते का ईकेवाईसी पूरा न होना, या खाते में तकनीकी और सिस्टम से जुड़ी कोई समस्या. ऐसे मामलों में किसानों को तुरंत संबंधित बैंक या पोर्टल के माध्यम से स्थिति की जांच करनी चाहिए.
7/7
Rajasthan CM Kisan Samman Nidhi
किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना ईकेवाईसी और बैंक खाता जांच लें. इससे वे पांचवीं किस्त के लिए पात्र बने रहेंगे और राशि बिना किसी रुकावट के उनके खाते में पहुंच जाएगी. साथ ही, किसी भी प्रकार की समस्या दिखाई देने पर तुरंत अधिकारियों या पोर्टल पर दी गई हेल्पलाइन से संपर्क करें.