राजस्थान में किसानों की बल्ले-बल्ले! 22 अप्रैल को मिलेगी CM किसान की 6वीं किस्त

Edited bySAGAR CHAUDHARYReported byAshish chauhan
Published: Apr 21, 2026, 04:38 PM|Updated: Apr 21, 2026, 04:38 PM

CM Kisan Samman Nidhi: राजस्थान में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की छठी किस्त जल्द जारी होगी. 22 अप्रैल को जोधपुर में कार्यक्रम प्रस्तावित है. 66 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में 665 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. किसानों को e-KYC और आधार लिंक करना जरूरी है.