Jaipur Most Expensive Colonies: जयपुर की सिविल लाइंस, सी-स्कीम, मालवीय नगर, वैशाली नगर और मानसरोवर शहर के सबसे पॉश और महंगे इलाके हैं. यहां वीआईपी, बिजनेसमैन और सेलिब्रिटीज रहते हैं. आधुनिक सुविधाएं, बेहतर कनेक्टिविटी और सुरक्षित माहौल इन कॉलोनियों को खास बनाते हैं.
1/7
Jaipur Expensive Colonies
जयपुर न सिर्फ अपने पुराने किलों और महलों की वजह से मशहूर है, बल्कि शहर की हाई-प्रोफाइल और आधुनिक कॉलोनियां भी इसकी पहचान बन चुकी हैं. सिविल लाइंस, सी-स्कीम, मालवीय नगर, वैशाली नगर और मानसरोवर जैसे इलाके जयपुर की सबसे सुरक्षित और प्रतिष्ठित जगहों में गिने जाते हैं. इन क्षेत्रों में अधिकतर घर वीआईपी, बड़े कारोबारी और नामचीन लोगों के हैं. यहां मकान खरीदना अब हर किसी की पहुंच में नहीं रह गया है. इन कॉलोनियों में जीवन की हर सुविधा उपलब्ध है.
2/7
Jaipur Expensive Colonies
हालांकि जयपुर अपनी विरासत और शाही हवेलियों के लिए जाना जाता है, लेकिन शहर की बसावट और यहां की कॉलोनियां भी किसी से कम नहीं. इन इलाकों में घर लेना या अपना आवास बनाना कई लोगों के लिए एक सपना बन चुका है. यहां सुरक्षा, शांति और आवश्यक सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है. यही कारण है कि शहर की सबसे खास हस्तियां इन्हीं क्षेत्रों में रहना पसंद करती हैं.
3/7
Jaipur Expensive Colonies
जयपुर के महंगे इलाकों की बात हो तो सबसे पहले सिविल लाइंस का नाम आता है. यहां मुख्यमंत्री से लेकर कई नेता-मंत्री और अधिकारी रहते हैं. सिविल लाइंस कभी कैन्ट एरिया हुआ करता था, लेकिन समय के साथ यह जगह पूरी तरह बदल गई और आज यह शहर का सबसे लग्जरी इलाका माना जाता है. इस क्षेत्र की खासियत यह है कि यह रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है. स्कूल, अस्पताल और शॉपिंग मॉल जैसी सभी सुविधाएं यहां आसपास ही मौजूद हैं.
4/7
Jaipur Expensive Colonies
सी-स्कीम भी जयपुर की महंगी कॉलोनियों में शामिल है. यहां जमीन के दाम काफी ज्यादा हैं, इसलिए आम लोगों के लिए यहां घर लेना आसान नहीं है. इस इलाके में ज्यादातर बड़े कारोबारी और वीआईपी रहते हैं. सी-स्कीम में मॉल, अस्पताल, पार्क, रेस्टोरेंट और बैंक जैसी हर सुविधा उपलब्ध है. शहर का प्रसिद्ध सेंटर पार्क भी यहीं स्थित है, और सचिवालय, विधानसभा और हाईकोर्ट जैसे कई सरकारी कार्यालय भी इसी एरिया के नजदीक हैं.
5/7
Jaipur Expensive Colonies
मालवीय नगर को युवाओं की रौनक और रात की लाइफ के लिए जाना जाता है. गौरव टावर और वर्ल्ड ट्रेड पार्क की वजह से यह इलाका काफी लोकप्रिय है. यहां कई प्रमुख स्कूल और बड़े अस्पताल मौजूद हैं. इसी कारण यह क्षेत्र जयपुर की प्रमुख कॉलोनियों में गिना जाता है.
6/7
Jaipur Expensive Colonies
वैशाली नगर जयपुर की पुरानी और नामचीन कॉलोनियों में से एक है. यहां कई मशहूर कारोबारी और सेलिब्रिटीज रहते हैं. दिल्ली बाईपास और अजमेर रोड से इसकी अच्छी कनेक्टिविटी है. इस इलाके में कई महंगी आवासीय योजनाएं विकसित हैं. वैशाली नगर के आसपास शहर के प्रमुख मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मौजूद हैं, जिससे यह क्षेत्र और भी खास बनता है.
7/7
Jaipur Expensive Colonies
मानसरोवर भी शहर की बड़ी और विकसित कॉलोनियों में गिनी जाती है. इसे एशिया की सबसे बड़ी कॉलोनियों में से एक माना जाता है. यहां शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन की सुविधाएं अच्छी तरह उपलब्ध हैं. कई नामी स्कूल इसी क्षेत्र में स्थित हैं. साथ ही मानसरोवर मेट्रो से भी जुड़ा हुआ है, और यह कई सेक्टरों में फैला हुआ है. पार्क, मंदिर और अन्य जगहें इस इलाके को और आकर्षक बनाती हैं.