Rajasthan Quiz: राजस्थान में नौकरी की तैयारी करने वाले लाखों छात्र हैं. जहां पर उन्हें रोजाना ही जीके के सवालों को पढ़ना और याद करना पड़ता है. लेकिन फिर भी कई ऐसे सवाल आते हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद हमारा दिमाग चकरा जाता है. एक ऐसा ही सवाल आज हम आप सभी से पूछने जा रहे हैं.
1/7
राजस्थान में कुल मिलाकर 41 जिले और लगभग 426 तहसील हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि राज्य की सबसे छोटी तहसील कौन-सी है. अगर आपको नहीं पता तो कोई बात नहीं आज हम आपको इस सवाल का जबाव देने जा रहे हैं.
2/7
इस सवाल का सही जबाव दूदू है. जोकि जयपुर जिले की एक प्रमुख तहसील और पंचायत समिति है. प्रशासनिक दृष्टि से दूदू जयपुर जिले के पश्चिमी हिस्से का महत्वपूर्ण केंद्र है और ग्रामीण-शहरी जीवन का संगम प्रस्तुत करता है.
3/7
दूदू समुद्र तल से लगभग 377 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. जोकि जयपुर-मौजमाबाद मार्ग पर बसा हुआ है. इसके आसपास फागी, मौजमाबाद, सांभर और फुलेरा तहसील भी स्थित हैं. यह इलाका एक कृषि प्रधान क्षेत्र है. जहां पर लोग गेहूं, जौ, सरसों और चने जैसी फसलों का उत्पादन करते हैं.
4/7
दूदू तहसील को राजस्थान की सबसे छोटी तहसील माना जाता है. जानकारी के अनुसार दूदू तहसील का क्षेत्रफल केवल 40 किलोमीटर के है. जिसके चलते दूदू राजस्थान की सबसे छोटी तहसील मानी जाती है.
5/7
2011 की जनगणना के अनुसार दूदू की कुल जनसंख्या लगभग 14,961 थी. इनमें 7,700 पुरुष और 7,261 महिलाएं थीं. दूदू में साक्षरता दर 73 प्रतिशत के आसपास है, जो राजस्थान की औसत दर से बेहतर है. पुरुष साक्षरता 84 प्रतिशत जबकि महिला साक्षरता लगभग 61 प्रतिशत पाई गई.
6/7
दूदू केवल प्रशासनिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से भी महत्त्वपूर्ण है. यहां का ऐतिहासिक दूदू किला और प्राचीन शिव मंदिर स्थानीय पहचान बने हुए हैं. साथ ही, दूदू क्षेत्र में मेलों और धार्मिक आयोजनों की परंपरा ग्रामीण समाज को एकजुट रखती है.
7/7
प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.