LPG सिलेंडर की खत्म हुई टेंशन! अब घर पर ही बनाएं कुकिंग गैस, सरकार दे रही जबरदस्त सब्सिडी

Biogas Plant: एलपीजी की बढ़ती दिक्कत के बीच बायोगैस अच्छा विकल्प बनकर सामने आ रहा है. गाय-भैंस के गोबर और रसोई कचरे से घर पर छोटा बायोगैस प्लांट लगाकर खाना बनाने की गैस तैयार की जा सकती है. सरकार भी ऐसे संयंत्रों पर वित्तीय सहायता दे रही है.

1/7

Biogas Plant

Biogas Plant1/7

Photograph: AI IMAGE

देश के कई हिस्सों में समय-समय पर एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता और कीमतों को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अब वैकल्पिक ईंधन के रूप में बायोगैस यानी गोबर गैस फिर चर्चा में है. विशेषज्ञों का कहना है कि घर पर छोटा बायोगैस प्लांट लगाकर रसोई के लिए गैस तैयार की जा सकती है, जिससे एलपीजी पर निर्भरता कम हो सकती है.
2/7

Biogas Plant

Biogas Plant2/7

Photograph:

दरअसल बायोगैस प्लांट एक ऐसा संयंत्र होता है जिसमें गाय-भैंस के गोबर और रसोई के जैविक कचरे को सड़ाकर गैस तैयार की जाती है. इस गैस का उपयोग सीधे चूल्हे पर खाना बनाने के लिए किया जा सकता है. इससे न सिर्फ रसोई गैस का खर्च घटता है, बल्कि कचरे का सही उपयोग भी हो जाता है.